भारी बारिश और बाढ़ से जूझ रहे पंजाब की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। इस आपदा में अब तक करीब 40 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य के सभी 23 जिले प्रभावित हुए हैं। हजारों गांव पानी में डूब चुके हैं, लाखों लोग बेघर हो गए हैं और किसान अपनी फसलों के साथ-साथ आशियानों से भी हाथ धो बैठे हैं।
इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने टीवी शो बिग बॉस के मंच से पंजाब के हालात पर चिंता जताते हुए देशवासियों से मदद की अपील की।सलमान खान ने कहा – “जो किसान हमारे लिए अनाज उगाते हैं, आज उनके पास रहने के लिए छत नहीं है। बाढ़ में उनके घर बह गए और कई गिर गए। यहां वही कौम है, जो दुनिया में अपनी सेवा भावना, लंगर और निस्वार्थ मदद के लिए जानी जाती है। पिछले 100 सालों तक इस कौम ने किसी को भी भूखा वापस नहीं लौटने दिया। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम भी उनका साथ दें।”
बता दें कि इससे पहले अक्षय कुमार भी आगे आए थे और उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। राज्य में NDRF और प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं, वहीं अब फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी पंजाब के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।


Users Today : 35
Total Users : 13465
Views Today : 40
Total views : 23775
Who's Online : 4
Server Time : June 6, 2026 4:24 pm