नई सदस्यता, बगीचा बनाने सहित प्रस्ताव पर होगी चर्चा, 15 सितंबर को संस्था कार्यालय पर होगी साधारण सभा
इंदौर ( जनहित मीडिया )। गांधीनगर गृह निर्माण संस्था की कल 15 सितंबर मंगलवार को साधारण सभा बुलाई गई है, इस सभा के लिए संस्था के सभी संचालक एवं सदस्यों को शासन द्वारा निष्कासित किए जा चुके प्रबंधक फूलचंद पांडे द्वारा सूचना पत्र भेजे गए हैं। जबकि पांडे को बहुत पहले ही सहकारिता विभाग द्वारा 6 वर्ष के लिए संस्था से बाहर किया जा चुका है।

गांधीनगर गृह निर्माण संस्था की 15 सितंबर को होने वाली वार्षिक साधारण सभा के लिए सदस्यों को सूचना पत्र जारी किया गया है। यह सूचना पत्र अध्यक्ष आरपीएस तोमर और प्रबंधक फूलचंद पांडे की सील और हस्ताक्षर से भेजे गए हैं। जबकि फूलचंद पांडे को शासन ने महीनो पहले ही निष्कासित कर दिया है। संस्था से निष्कासन के बावजूद पांडे द्वारा न केवल संस्था के कार्यों में हस्ताक्षर किए जाते हैं बल्कि संस्था के सभी कार्य पांडे द्वारा ही किया जा रहा हैं। 15 सितंबर को होने वाली साधारण वार्षिक सभा में गांधीनगर में उद्यान और संस्था के सहकारी भवन निर्माण सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर विचार संस्था के प्रकरणों में लीगल वेब पर विचार और आगामी वित्तीय वर्ष 2027- 28 के बजट सहित आठ प्रस्ताव रखे जाएंगे। इस सूचना पत्र प्रस्तावों पर प्रबंधक के रूप में फूलचंद पांडे के हस्ताक्षर और पद की सील लगी हुई है। कुल मिलाकर संस्था के संचालक और प्रबंधक सहकारिता विभाग का आदेश नहीं मान रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर क्या विचार होगा
सदस्यों को भेजे गए सूचना पत्र में जो विषय लिखे गए हैं उन्हें 8 विषय में से एक हास्यास्पद विषय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर विचार भी है। आश्चर्य की बात है कि देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था के आदेश का सिर्फ पालन किया जा सकता है। खास बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर क्या विचार विमर्श किया जा सकता है ?

Users Today : 11
Total Users : 19167
Views Today : 32
Total views : 35206
Who's Online : 0
Server Time : November 3, 2026 8:12 pm