चुनाव शून्य घोषित होने के बाद अब उपचुनाव की तैयारी
इंदौर (जनहित मीडिया)। नगर निगम के दो वार्डों में पार्षदी समाप्त करने के बाद अब वार्ड क्रमांक 58 और 60 में फिर से चुनाव करवाए जाएंगे जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी 30 सितंबर को दोनों वार्डो के लिए चुनाव होंगे।

इंदौर के दो वार्डों में न्यायालय पार्षदों को अपात्र घोषित करने के बाद अब उपचुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2026 के लिए विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस घोषणा के तहत इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 58 और वार्ड क्रमांक 60 में रिक्त चल रहे पार्षद के लिए उप चुनाव कराए जाएंगे। आयोग द्वारा जारी तारीखों के अनुसार उप चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना 8 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी और उसी दिन से उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जबकि 29 सितम्बर को मतदान होगा और 3 अक्टूबर को मतगणना होगी।
कादरी और अंसारी की पार्षदी गई
इन दोनों वार्डो में पूर्व में कांग्रेस के पार्षद अनवर कादरी (वार्ड -58 ) और सुनेहरा अंसारी (वार्ड -60 ) जीते थे। बाद में दोनों की सदस्यता समाप्त होने से यह सीटें रिक्त हुईं थीं। अब दोनों सीटों पर फिर से चुनाव होंगे l
मात्र 8-9 माह का कार्यकाल रहेगा
वर्तमान पार्षदों और एमआईसी के पास मई 2027 तक का समय है। जुलाई 2027 में कार्यकाल पूरा हो रहा है, जबकि चुनाव से 2 महीने पहले आचार संहिता लगने के कारण सभी प्रतिनिधियों के कामकाज बंद हो जाएंगे। इस हिसाब से 3 अक्टूबर को मतगणना के बाद वर्तमान परिषद के कुल 8 से 9 महीने का ही कार्यकाल रहेगा।


Users Today : 29
Total Users : 18351
Views Today : 43
Total views : 33633
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:45 am