इंदौर (जनहित मीडिया )। शासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान, सेवा सेतु कैंप का आयोजन 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस अभियान में शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी अधिकाधिक लोगों तक शिविर, पोस्टर, फोटो, वीडियो इत्यादि माध्यमों तक पहुंचाई जा रही है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार अब तक इंदौर, उज्जैन, रतलाम समेत सभी 15 जिलों में सेवा सेतु कैंपों का आयोजन किया जा चुका हैं। हजारों लोगों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी गई है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार पश्चिम मप्र में अब तक सभी योजनाओं एवं उपभोक्ता श्रेणियों को मिलाकर कुल 92 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के रूफ टॉप सोलर लगाए जा चुके हैं। कुल रूफ टॉप सोलर नेट मीटर की क्षमता करीब 540 मैगावॉट हो गई हैं।

Users Today : 28
Total Users : 17875
Views Today : 35
Total views : 32628
Who's Online : 2
Server Time : September 29, 2026 11:49 am