चलित झांकी की परम्परा को जीवंत रखने में मिला सहयोग
इन्दौर (जनहित मीडिया)। हुकमचंद मिल गणेश उत्सव समिति जो विगत 103 वर्षों में प्रवेश करते हुए चलित झांकी के निर्माण में अपना अहम योगदान के लिए जिन अखाड़ों, दानदाताओं ने सहयोग दिया, आज मिल प्रांगण परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी को शील्ड और शाल-श्रीफल से सम्मान किया।

मिल के महामंत्री नरेन्द्र श्रीवंश ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस के नेता सत्यनारायण पटेल के द्वारा लगातार मिलों की झांकियों को आर्थिक सहयोग देकर इस परम्परा में अपने योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया एवं नेताजी सुभाष मंच के अध्यक्ष मदन परमालिया जो 1992 से आज तक झांकियों और मिलों की इस परम्परा के लिए लड़ाई लड़ते रहते हैं उनका भी सम्मान किया। साथ ही चलित समारोह में 9 अखाड़ों के उस्ताद, खलिफाओं एवं झांकी की कलाकार श्रीमती स्वाति दीपक लवंगडे को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सत्यनारायण पटेल ने कहा कि हमारे इन्दौर की गौरवशाली परम्परा के लिए मैं हमेशा आपके साथ हूँ और मेरे भाई मदन परमालिया आपके साथ सतत् कंधे से कंधा लगाकरकार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मिल कमेटी के नरेन्द्र श्रीवंश, किशनलाल बोकरे, प्रतिभान सिंह बुंदेला, सुभाष सुरोसे, सुधाकर कामले, कैलाश यादव, मधुकर गलांडे आदि उपस्थित थे।


Users Today : 21
Total Users : 19695
Views Today : 40
Total views : 37296
Who's Online : 0
Server Time : November 13, 2026 7:55 pm