व्यापारियों ने निगम की अर्थी निकाली अस्थि विसर्जन किया, रोशनपुरा चौराहा से निकले सीएम हाउस घेरने की योजना, पुलिस ने बल प्रयोग कर रोका, हाथापाई भी हुई
भोपाल (जनहित मीडिया)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई ( रहवासी क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधि) के विरोध में व्यापारियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा और वे न केवल सड़क पर उतरे वरन नगर निगम की अर्थी निकाली और अस्थि विसर्जित की।

रहवासी क्षेत्रों में संचालित दुकानों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में व्यापारी सड़क पर उतर आए। व्यापारियों ने न्यू मार्केट स्थित रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर जमकर नारेबजी की। व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा लंबे समय से संचालित दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अचानक सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि इस कार्रवाई से छोटे और मध्यम व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने भोपाल का मास्टर प्लान को लागू करने की मांग भी की। व्यापारियों का कहना है कि शहर में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर स्पष्ट नीति बनाई जानी चाहिए और मौजूदा कारोबार को नियमित करने का रास्ता निकालना चाहिए। इस दौरान व्यापारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की भी कोशिश की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया तो व्यापारियों औऱ पुलिस कर्मियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। व्यापारियों और प्रशासन के बीच पूरा दिन हंगामा चलता रहा।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई
बताया जा रहा है कि रहवासी क्षेत्रों में कर्मिशयल एक्टिविटी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भोपाल नगर निगम की ओर से रहवासी क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।


Users Today : 24
Total Users : 18346
Views Today : 33
Total views : 33623
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 5:55 am