बीती रात एयरपोर्ट से राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल तक सैकड़ो बैनर पोस्टर लगाए, एक वेबसाइट भी है जिसमें झूठ पकड़ने का दावा
इंदौर (जनहित मीडिया) । राहुल गांधी का कार्यक्रम छात्रों की गूंज को लेकर जितने पोस्ट कांग्रेस ने कार्यक्रम के प्रचार के लिए नहीं लगाया उससे ज्यादा पोस्ट शहर में पिछली रात में विपक्षियों ने लगा दिए हैं जिसमें जगह-जगह राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है कि यह झूठ की गूंज है। पोस्ट में राहुल गांधी का चेहरा बिगाड़ते हुए उसे पर झूठ की गूंज लिखा गया है। उधर राहुल गांधी इंदौर पहुंच चुके हैं और शाम करीब 6 बजे “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम शुरू होगा।

राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज को लेकर विरोधी दल ने “झूठ की गूंज” लिखे हुए पोस्ट शहर भर में लगा दिए हैं। इन पोस्टरों पर एक वेबसाइट का नाम भी लिखा है, जिसमें राहुल गांधी के झूठ बोलने का दावा किया जा रहा है। याद रहे कि राहुल गांधी द्वारा इंदौर से पहले देहरादून, प्रयागराज, कोटा और पुणे में यह कार्यक्रम किया जा चुका है। इन चारों जगह के कार्यक्रमों को लेकर पोस्टर लगाने वालों ने 40 से अधिक झूठ बोलने का दावा किया है। उधर कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी इंदौर पहुंच गए हैं और उनके आयोजन स्थल पर पहुंचने से पहले तीन से चार बजे के बीच ही बड़ी सख्या में युवा आयोजन स्थल पर जमा हो गए हैं। आयोजन स्थल का माहौल बता रहा था कि पोस्टरों से यूथ को फर्क नहीं पड़ा
बेवसाइड पर झूठ पकड़ने का दावा
पोस्टर होर्डिग में एक वेबसाइट ( jgoothgoonj.com) का जिक्र भी है। इस वेबसाइट पर यह दावा किया है कि राहुल गांधी ने अपने आयोजनों में 29 झूठ बोले हैं और 11 गुमराह करने वाली बातें कही है। दावा किया गया है कि 4 कार्यक्रम में कुल 40 झूठ बोले इसके लिए बताया जाता है की वेबसाइट ने अलग-अलग 169 सोर्स से यह जानकारी जुटाई है।
150 से अधिक बैनर/होर्डिंग
कुल मिलाकर राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर जितना प्रचार प्रसार कांग्रेस या उनके समर्थकों ने नहीं किया उससे ज्यादा दुष्प्रचार बीती रात से लेकर अब तक विपक्षियों ने किया है। अनुमान है कि विपक्षियों द्वारा पिछली एक ही रात में शहर में इस तरह के 150 से अधिक बैनर पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं।
पोस्टर फाड़ते दिखे कांग्रेसी
राहुल गांधी के कार्यक्रम “छात्रों की गूंज” को लेकर दुष्प्रचार करने वाले “झूठ के गुंज” लिखे पोस्टर देखने के बाद सुबह से कांग्रेस के कार्यकर्ता हर कहीं पोस्टर देख भड़क गए और पोस्टर उतारने लगे। सुबह कई जगहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता बैनर पोस्टर उतारते हुए देखे गये।

Users Today : 0
Total Users : 17335
Views Today :
Total views : 31629
Who's Online : 0
Server Time : September 20, 2026 12:12 am