कुछ घंटों में अचानक बदले CS, जैन फिर दिल्ली में पदस्थ
पहले पीएमओ में रह चुके अब नीति आयोग का सीईओ बनाया
भोपाल (जनहित मीडिया) । मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन के लिए दिल्ली से बुलावा आने के बाद एकाएक प्रदेश के मुख्य सचिव बदले गए हैं अब मध्य प्रदेश के नए चीफ सेक्रेटरी 1991 बीच के आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल होंगे। हालांकि वर्णवाल प्रभारी सीएस के रूप में कार्य करेंगे।
किसी भी IAS अधिकारी के मुख्य सचिव बनने के बाद सामान्यतः उनकी सेवानिवृत्ति के बाद ही नए सचिव की नियुक्ति होती रही है। मुख्य सचिव की सेवानिवृत्ति के कुछ महीने पहले वरिष्ठ अधिकारियों के बीच दौड़ शुरू हो जाती है लेकिन इस बार अचानक एक ही दिन में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बदल गए हैं। अक्टूबर 2024 से प्रदेश की बागडोर संभाल रहे अनुराग जैन को दिल्ली में नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( CEO ) बनाया गया है। जैन का दिल्ली से बुलवाने के बाद उनकी जगह वर्ष 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी अशोक बर्णवाल को आगामी आदेश तक मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। बताया गया है कि वे मध्य प्रदेश का कार्यवाहक चीफ़ सेक्रेटरी रहेंगे। अशोक बर्णवाल वर्तमान में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग (स्वास्थ्य विभाग) के अपर मुख्य सचिव का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। वर्तमान दायित्वों के साथ वे मुख्य सचिव भी रहेंगे।
जैन पहले भी रहे हैं दिल्ली
अक्टूबर 2024 से मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर रहे अनुराग जैन उससे पूर्व भी केंद्र सरकार में नियुक्ति पर रह चुके हैं। इससे पहले वो केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। अब एक बार में फिर नीति आयोग सीईओ के रूप में केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली बुलाए गए हैं।



Users Today : 78
Total Users : 18400
Views Today : 112
Total views : 33702
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:20 pm
https://shorturl.fm/VoECe