बिजली कंपनी ने की नियमानुसार उपयोग कर जुर्माने से बचने की अपील
इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर बिजली कनेक्शनों की जांच, चोरी पकड़ने एवं गलत उपयोग को लेकर कार्रवाई की जा रही है। जारी वित्तीय वर्ष में करीब सवा दो माह के दौरान 7600 से अधिक स्थानों पर चोरी, उपयोग के दौरान अनियमतताएं मिलने पर पंचनामा बनाकर राशि वसूलने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

बिजली कंपनी के मुख्य सतर्कता अधिकारी एसआर बमनके ने बताया कि कंपनी द्वारा समय समय पर नियमानुसार कनेक्शन लेने, जिस कार्य के लिए कनेक्शन लिया हैं ,उसी के हिसाब से उपयोग करने का आह्वान किया जाता हैं, इसके बाद भी लापरवाही, अनियमितता, चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। बमनके ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अप्रैल, मई व जून के एक सप्ताह के दौरान 7600 से ज्यादा पंचनामा विजिलेंस शाखा व मैदानी अमले द्वारा बनाए गए हैं। अब तक बिल राशि, जुर्माना इत्यादि को लेकर साढ़े सात करोड़ से ज्यादा की राशि वसूली जा चुकी हैं। प्रकरणों की संख्या गत वर्ष इसी अवधि से 29 प्रतिशत और वसूली गई राशि दोनों ही गत वर्ष इसी अवधि की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक हैं। अर्थात कम्पनी के प्रयासों के बावजूद पिछले वर्ष की तुलना में बिजली चोरी एवं अन्य उपयोग अधिक हुआ है


Users Today : 13
Total Users : 17127
Views Today : 17
Total views : 31138
Who's Online : 0
Server Time : September 10, 2026 5:05 pm