अग्रिम कर जमा करने पर संपत्ति कर एवं जलकर पर प्राप्त करें आकर्षक छूट
इंदौर (जनहित मीडिया)। आगामी 30 जून तक नगर निगम द्वारा छूट प्रदान की जा रही है। योजना का लाभ उठाते हुए 30 जून तक अपने संपत्तिकर एवं जलकर का अग्रिम भुगतान करने वाले को नगर निगम द्वारा कर की राशि में छूट दी जा रही है। महापौर, निगमायुक्त एवं राजस्व प्रभारी ने शहर के करदाताओं से अपील की है कि वे 30 जून तक कर जमा करे योजना का लाभ ले।

नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अग्रिम कर भुगतान करने वाले नागरिकों को विशेष प्रोत्साहन स्वरूप संपत्ति कर पर 6.25 प्रतिशत तथा जलकर पर 6 प्रतिशत की आकर्षक छूट प्रदान की जा रही है। यह छूट केवल 30 जून 2026 तक करों का अग्रिम भुगतान करने पर ही उपलब्ध रहेगी। महापौर ने शहरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि नागरिक अपने करों का समय पर भुगतान कर न केवल आर्थिक लाभ प्राप्त करें, बल्कि इंदौर शहर के विकास कार्यों में भी सहभागी बनें।
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि नगर निगम द्वारा करदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर जमा करने की व्यवस्था की गई है। नागरिक निगम के निर्धारित जोन कार्यालयों, नागरिक सुविधा केंद्रों तथा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने करों का भुगतान कर सकते हैं। संबंध में आयुक्त द्वारा समस्त जोनल अधिकारी को अपने-अपने जोन कार्यालय में स्थित केश काउंटर पर करदाताओं की सुविधा हेतु बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


Users Today : 13
Total Users : 17127
Views Today : 17
Total views : 31138
Who's Online : 0
Server Time : September 10, 2026 4:25 pm