• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
PHE दफ्तर में महिला के साथ छेड़छाड़, अश्लिल हरकत और अभद्र ईशारे  रंगवासा में सरकारी जमीन पर बस रही अवैध कालोनी का काम रुकवाया अनिका मामले में जवाब नहीं दे रही सरकार, इलाज में देरी पर हाईकोर्ट ने दिखाई गंभीरता नगर निगम में एक और स्कैम: एक संपत्ति के कई खाते नगर निगम के 200 पेंशनर गायब, नहीं कराई KYC नरोत्तम की दावेदारी तय, नामांकन पत्र खरीदा अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट में सीईओ नियुक्त करेंगे नाफरमानी: एक वर्ष बाद भी निरस्त नहीं किया बटांकन बिजली चोरों का सहयोग कर गुप्त जानकारी उजागर करता है JE और लाइन मेन अब डीजल में भी शुरू होगी मिलावट 

टंकियों में नहीं है पानी, पीएचपीएचई के काम में धांधली

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
June 2, 2026
in JM Exclusive, जनकार्य : बिजली/ पानी आदि, मध्यप्रदेश
0

सेंधवा (नरेंद्र तिवारी ) । सरकार और बड़वानी जिला प्रशासन के हर घर जल पहुंचाने के दावे बेहद खोखले और कमजोर साबित होते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्षेत्र में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी कि टंकियों का निर्माण एवं पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया हैं। यह कार्य बहुतसी ग्राम पंचायतों में जारी हैं। इस हेतु सेंधवा विधान सभा क्षेत्रों के ग्रामों कि पड़ताल कि गईं तो जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने का सपना कमजोर और सरकारी ढकोसला नजर आया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित पानी कि टंकियां इन ग्रामो में सीमेंट क्रांकिट के ढाचे के आलावा कुछ नहीं हैं।


पहले बात करते हैं, जल निगम द्वारा निर्माणाधीन उन टंकियों कि जिनका निर्माण तो मार्च 2023 में शुरू होना था। निर्माण एजेंसी एवं विभागीय लापरवाही के परिणाम स्वरूप ग्राम केलपानी, किरचाली एवं कोटकिराड़ी में 3 वर्ष बीतने के बाद भी टंकी से पानी सप्लाई अभी सपना ही दिखाई दे रहा हैं। जल निगम के बड़वानी जिला मैनेजर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम केलपानी में लक्ष्मी सिविल इंजिनियर कम्पनी प्रालि कोल्हापुर द्वारा निर्माण किया जा रहा हैं। इस संबंध में ग्राम के सरपंच शोभाराम सोलंकी से बातचीत करने पर उन्होंने बताया टंकी का कार्य अभी बंद हैं। उक्त कार्य में सरिया कमजोर दर्जे का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। सीमेंट भी अपेक्षाकृत कम उपयोग कि जा रही हैं। रेत कि गुणवत्ता भी कमजोर हैं। गाँव के सरपंच ने बताया टंकी निर्माण का कार्य दो माह से बंद पढ़ा हैं। निर्धारित समाया अवधि में हर घर नल से जल पहुंचा पाना नामुमकिन सा नजर आ रहा हैं। निर्माण एजेंसी के कर्मचारी अधिकारी जगह पर रहते नहीं, पीएचई के कर्मचारी जल निगम का निर्माण कहकर पल्ला छाड लेते हैं। सरपंच के अनुसार यहाँ पाइप लाइन बिछाने में भी लापरवाही और धांधली साफ नजर आ रही हैं। गाँव के खेतो में लापरवाही पूर्वक निर्धारित मापदंड के विपरीत बिछाई पाइप लाइन किसानो के खेत जोतने पर बाहर आ गयी हैं। गांव में 75 प्रतिशत पाइप लाइन उखड़ी पढ़ी हैं।
ग्राम किरचाली के पलासिया फलिया में निर्माणाधीन पानी कि टंकी कि निर्माण एजेंसी लक्ष्मी सिविल इंजिनियरिंग सर्विस प्रालि कोल्हापुर हैं। यहाँ भी काम बंद पड़ा हैं। गाँव के सरपंच बर्माजी ने बताया कि हनुमान मंदिर के समीप पाइप लाइन उखड़ गयी हैं। टंकी निर्माण आए दिन बंद पड़ा रहता हैं। पाइप लाइन बिछाने में निर्धारित मापदंड का पालन नहीं किया जा रहा हैं। यही हाल ग्राम कोट किराड़ी में हैं।

पीएचई द्वारा बनाई गई टंकियों का हाल

जनपद के ग्राम आँचली में वर्ष 2022 में पाईप लाइन बिछाने एवं टंकी निर्माण का कार्य सतगुरु इंटर प्राइजेस द्वारा किया गया था। इस बाबद पीएचई के इंजिनियर शिवनारायण छापरिया का कहना हैं कि उक्त टंकी निर्माण एवं पाइप लाइन डालने के बाद ग्राम पंचायत को सौंप दी गयी थी। किंतु ग्राम पंचायत ने चलाने में असमर्थता जताई हैं। मौक़े पर देखने पर गाँव में टंकी से पेयजल वितरण नहीं हो रहा हैं। ग्राम के बारका भाई ने बताया कि टंकी निर्माण के बाद से ही पेयजल वितरण नहीं हुआ हैं।
ग्राम सुरानी में निर्माण एजेंसी के एस गोधानी गुजरात ने 2022 में टंकी निर्माण एवं पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया था। पीएचई इंजिनियर के अनुसार उक्त पानी कि टंकी चालू हैं। किंतु मौक़े पर देखने पर बंद मिली गाँव सुरानी के कैलाश मोरे से बातचीत कि तो उनका कहना हैं कि खेतो में पाइप लाइन उखड़ गयी हैं। गाँव में किसी भी घर में पानी नहीं आता हैं। यहाँ टंकी बने तीन साल से अधिक समय हो गया हैं। सुरानी के ही महेन्द्र सेनानी ने बताया टंकी से पानी नहीं आने से भीषण गर्मी में जल संकट का सामना करना पड़ रहा हैं। टंकी निर्माण के बाद गाँव कि महिलाओ में आस बंधी थी अब दूर कुएँ एवं हेडपम्प पर पानी लेने नहीं जाना होगा किंतु महिलाए अभी भी दूर से पानी लाने को अभिशप्त हैं। गाँव सुरानी के उप सरपंच माधव सिँह सेनानी ने बताया कि दो साल से टंकी से पेयजल नहीं मिल रहा हैं, गाँव में पेयजल का संकट बना हुआ हैं। टंकी निर्माण के बावजूद घरों में पानी नहीं आ रहा हैं। गाँव के डेहरी फलिया, आमली फलिया एवं सुल्या फलिया के रहवासी दो से तीन किलोमीटर दूर चलकर पानी लाने को मजबूर हैं।
सेंधवा से निकट स्थित ग्राम पंचायत पीपलधार में भी पेयजल संकट बना हुआ हैं विभाग के अनुसार वर्ष 2023 से टंकी से पानी चालू हैं किंतु वस्तु स्थिति जानने पर मौक़े पर टंकी से पानी वितरण नहीं हो रहा हैं। गाँव के पूर्व सरपंच महेश ने बताया टंकी से पानी नहीं मिल रहा। जिस दितिया फलिया में टंकी हैं वहां के लोग कुए एवं हेड पम्प से पिने का पानी ले रहे हैं।
जनपद सेंधवा के अनेकों गांव में भीषण गर्मी में पिने के पानी का संकट बना हुआ हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के रिकार्ड में जिन गाँवो में टंकी से पेयजल वितरण बताया जा रहा हैं। वहां कि जमीनी सच्चाई कुछ और ही बयान कर रही हैं।

Tags: PHEइंदौरपेयजलबड़वानी
Previous Post

मप्र में आज से ट्रांसफर शुरू, पहले रिक्त पद भरेंगे

Next Post

निर्माण श्रमिकों की ई-केवाईसी 13 जून तक अनिवार्य

Next Post

निर्माण श्रमिकों की ई-केवाईसी 13 जून तक अनिवार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन,  मोदी के पुतले जलाए...
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सरकार द्वारा लाठी चार्ज के आदेश पर पुलिस ने छात्रों को बुरी तरह पीटा है। कई छात्र अस्पताल में भर्ती है, जिन्हें देखने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका ने कांग्रेस नेताओं के साथ पीएम आवास के बाहर धरना दे दिया था। 
दोपहर में धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं और राहुल को कुछ देर बाद ही पुलिस ने उठाने की कोशिश की, पुलिस की नहीं सुनने पर जबरिया तरीके से उन्हें उठाकर पुलिस वैन में ले गई। 
राहुल गांधी के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में विरोध शुरू कर दिया और पीएम नरेंद्र मोदी के पुतले भी फूंके गए। 
.
.

#janhitmedia #rahulgandhi #raga #congress 
#delhipolice #delhi #indore #news #protest 
#bhopal #harda_news #madhyapradesh
राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, मोदी का पुतला जलाया # #janhitmedia
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 5 5 8 5
Users Today : 3
Total Users : 15585
Views Today : 3
Total views : 27708
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 3:53 am
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.