सभी विभागों में आवेदन स्वीकार, पहले कर्मचारी फिर अफसर बदलेंगे
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के सभी विभागों में आज से तबादले शुरू हो रहे है। सरकार के सभी विभागों में 15 जून तक शासन प्रशासन स्तर पर एवं स्वैच्छिक आधार पर बड़ी संख्या में अधिकारियों कर्मचारियों के तबादला किया जाएगा। राज्य सरकार की नई नीति के बाद आज से प्रदेश भर में स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मध्य प्रदेश शासन के सभी विभागों में आज से 15 जून तक तबादलों की अनुमति दी गई है, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के बाद सभी विभागों में तैयारियां पूरी कर ली है। शुरुआती चरणों में सभी कार्यालय में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, उसके बाद शासन- प्रशासन स्तर पर एवं अधिकारी कर्मचारियों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर तबादले होंगे। तबादलों का दौर 15 दिन अर्थात 15 जून तक चलेगा। लंबे समय से खाली पदों को भरने के बाद शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, परिवहन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन और पुलिस विभाग सहित सभी विभागों में तबादले होंगे।
अधिकतम 20 प्रतिशत तबादले
शासन की तबादला नीति के अनुसार जिन विभागों में 200 तक कर्मचारी है वहां अधिकतम 20 प्रतिशत कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जा जाएगा। इसी तरह 200 से अधिक तथा 1000 से कम कर्मचारी वाले विभागों में 15 प्रतिशत और 1000 से अधिक कर्मचारी वाले विभाग में 10 प्रतिशत तथा 2000 से अधिक कर्मचारी वालों विभागों में पांच प्रतिशत कर्मचारियों के तबादले किए जाएंगे।
5 जून तक पुलिसवालो के स्थानांतरण
पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी किए गए हैं कि पहले आरक्षक, प्रधान आरक्षक एवं उप निरीक्षक ( एसआई ) के तबादले 5 जून तक कर दिये जाये ताकि उसके 4बाद समय सीमा में एसपी, डीआईजी,आईजी और अन्य अधिकारियों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो सके।

Users Today : 24
Total Users : 18346
Views Today : 33
Total views : 33623
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 5:56 am