शाम के समय खुले में घूमना मुश्किल, मच्छरों से मलेरिया, डेंगू और जीवा फैलने का डर भी
इंदौर। शहर में पिछले कुछ दिनों से मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर का ऐसा कोई कोना नहीं जहां मच्छर उड़ते नहीं दिख रहे हो, लेकिन लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने से अब प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे मलेरिया और डेंगू जेसी बीमारियों के फैलने की संभावना बढ़ गई है।


मौसम बदलते ही जीव जंतुओं की तासीर भी बदलता है और कई तरह के कीड़े मकोड़े बाहर निकलते हैं। मच्छरों का प्रकोप कम ही नहीं होता, लगातार फॉगिंग नहीं होने से ये बढ़ने लगते हैं।
अब पिछले कुछ दिनों से शहर में मच्छर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस समय शहर में मच्छरों का प्रकोप ईतना हो गया है कि शाम होते ही शहर के हर गली मोहल्ले में मच्छरों की भिनभिनाहट सुनी जा सकती है। नगर निगम द्वारा पिछले साल सोशल मीडिया पर एक पीड़ित का वीडियो वायरल होने के बाद फॉगिंग करवाई गई थी। उसके अलावा करीब 4 माह पहले नगर निगम ने फॉगिंग की थी। लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने से मच्छर और अन्य कीट बढ़ने लगे हैं। इतना ही नहीं नगर निगम मुख्यालय क्षेत्र के आसपास भी मच्छर हो रहे हैं और शाम के समय मच्छरों का प्रभाव बढ़ जाता है।
लगातार फॉगिंग नहीं होती
मच्छरों का प्रकोप नहीं हो इसके लिए लगातार फॉगिंग होना जरूरी है लेकिन नगर निगम द्वारा लंबे समय तक फॉगिंग नहीं करने से मच्छर बढ़ने लगते हैं।क्या फॉगिंग की भी सब अपनी अपनी व्यवस्था करें ?
मच्छरों के लगातार बढ़ते प्रकोप को लेकर लोगों का कहना है कि नगर निगम टैक्स तो पूरा लेता है। लेकिन सुविधाएं देते समय बिना शिकायत कोई काम नहीं होता। अब क्या फॉगिंग की व्यवस्था भी खुद ही करना होगा ?
सभी झोन पर फॉगिंग मशीन है। आज ही निर्देश जारी कर देता हूं कि लगातार फॉगिंग जारी रखे। जल्दी ही शहर के सभी क्षेत्रों में फॉगिंग करवाएंगे।
_ अश्विनी शुक्ला, स्वास्थ्य प्रभारी- नगर निगम इंदौर।


Users Today : 5
Total Users : 15587
Views Today : 5
Total views : 27710
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 5:04 am