28 लाख दिए थे वापिस लौटाने के बाद और 35 लाख की मांग की लिए धमकी
इंदौर। बाईपास के समीप देव गुराडिया में एक प्लॉट लेकर उसे बेचना एक युवक को इतना भारी पड़ गया है कि पहले बीछवाल ने जहां ठगी कर दी वहीं खरीदार अब दो गुनी राशि के लिए धमका रहा है। पुलिस द्वारा सहयोग करने की जगह धमकाने वालों की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है।



मामला बायपास की मानसरोवर कॉलोनी का है। मानसरोवर में एक युवक अंजन श्रीवास्तव ने एक भूखंड क्रय किया इसके दस्तावेज अपने नाम पंजीयन करने के बाद उसे भूखंड को किसी गुंछित पिता मनोज रघुवंशी को विक्रय कर दिया। प्लांट का सौदा होने के बाद रघुवंशी ने इसकी जानकारी निकाल की अंजन श्रीवास्तव ने यह प्लॉट शिवनारायण झाला से खरीदा था और शिवनारायण झाला क्षेत्र में प्रॉपर्टी के गलत कामों को लेकर बदनाम है। इसके बाद रघुवंशी और श्रीवास्तव दोनों के बीच का सौदा कैंसिल हो गया। प्लांट के नाम पर गुंछित पिता मनोज रघुवंशी द्वारा अंजन को दी गई राशि 28 लाख रुपए भी वापिस कर दी गई, इसके बाद भी रघुवंशी द्वारा 30 लख रुपए और मांगे जा रहे हैं।
पीड़ित अंजन श्रीवास्तव ने बताया कि प्लास्टिक के 30 लाख का सौदा हुआ था जिसमें 28 लख रुपए प्राप्त हो गए थे या 28 लख रुपए वापस लौटा दिए हैं बावजूद इसके रघुवंशी परिवार द्वारा डराया धमकाया जा रहा है। दोनों बाप बेटे लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर गोली मारने की धमकी देते हैं। कि 35 लख रुपए नहीं दिए तो गोली मार देंगे।
बड़े अफसरों को शिकायत
पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने पर दो दिन पहले पीड़ित श्रीवास्तव ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायतकी है। शिकायत के साथ उन्होंने लेनदेन की राशि के सबंध में सबूत भी दिए हैं। अंजन ने बताया कि गुंचित और मनोज रघुवंशी के अलावा अमीन पटेल और रतन पवार द्वारा भी धमकाया जा रहा है। पुलिस को 50 लाख का एक अनुबंध बताया जा रहा है, जो हमने नहीं किया है।

Users Today : 54
Total Users : 17051
Views Today : 78
Total views : 30959
Who's Online : 0
Server Time : September 6, 2026 4:38 pm