इंदौर: इंदौर के चर्चित भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर राजनीति और सोशल मीडिया का शोर थम नहीं रहा है। अब इस मामले में इंदौर सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले उत्तर प्रदेश के एक इन्फ्लुएंसर जतिन मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज की है।
यह कार्रवाई सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी की लिखित शिकायत और वीडियो सबूतों के आधार पर की गई है।
क्या है वीडियो में?
यूपी के इन्फ्लुएंसर जतिन मिश्रा (जिसके 15,000+ फॉलोअर्स हैं) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जतिन ने वीडियो में दावा किया कि सांसद शंकर लालवानी ने उन्हें खुद इंदौर बुलाया था और रुकने के लिए कहा था। इसी वीडियो में भागीरथपुरा में हुई मौतों का जिक्र करते हुए उसने सांसद के खिलाफ अशोभनीय और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। वीडियो में इंदौर के अलावा मंदसौर और ग्वालियर का भी जिक्र था।
सांसद प्रतिनिधि का दावा: ‘सस्ती लोकप्रियता का स्टंट’
सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी ने पुलिस को दी शिकायत में इन्फ्लुएंसर के दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जतिन मिश्रा कभी भी सांसद से नहीं मिले हैं और न ही सांसद ने उन्हें बुलाया था। शिकायत में कहा गया है कि यह पूरा कंटेंट केवल सस्ती लोकप्रियता पाने और सांसद की छवि धूमिल करने के इरादे से बनाया गया है।

पुलिस ने शिकायत के साथ मिले वीडियो और स्क्रीनशॉट की जांच के बाद जतिन मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया है:
-
धारा 223: (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा)।
-
धारा 352: (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना)।


Users Today : 7
Total Users : 15589
Views Today : 9
Total views : 27714
Who's Online : 1
Server Time : July 22, 2026 7:21 am