इंदौर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे से ठीक एक दिन पहले, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने डैमेज कंट्रोल की कमान संभाली। शुक्रवार को महापौर अचानक भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे और वहां सप्लाई हो रहे पानी को खुद पीकर जनता को सुरक्षा का संदेश देने की कोशिश की।
महापौर ने खुद पिया पानी, दिया सुरक्षा का भरोसा:
शुक्रवार को मेयर-इन-काउंसिल (MIC) की बैठक से पहले महापौर सीधे भागीरथपुरा पहुंचे। उन्होंने स्थानीय नल से आ रहे पानी को गिलास में लेकर सबके सामने पिया। महापौर ने दावा किया कि अब भागीरथपुरा में आ रहा पानी पूरी तरह पीने योग्य है और लोगों को डरने की जरूरत नहीं है।
निगम का आंकड़ा: 30% हिस्से में सुधरे हालात:
नगर निगम ने इस दौरान आंकड़ों के जरिए स्थिति में सुधार का दावा किया है। निगम के मुताबिक, भागीरथपुरा के लगभग 30 प्रतिशत हिस्से में पानी की व्यवस्था सुधार ली गई है। शेष क्षेत्रों में भी लाइनों को बदलने और लीकेज ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
राजनीतिक गलियारों में महापौर के इस कदम को राहुल गांधी के दौरे से पहले प्रशासन और निगम की छवि बचाने की कवायद (Damage Control) के रूप में देखा जा रहा है।


Users Today : 5
Total Users : 15587
Views Today : 5
Total views : 27710
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 5:52 am