शहर में छोटा कारोबार कर रहे 400 अधिक गुमठी वालों के 20 साल से नहीं खुल रहे खाते
बाजार विभाग और रिमूवल के लिए काली कमाई का जरिया यही गुमठियां
इंदौर ( जनहित मीडिया )। शहर में विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों पर दशको पुरानी गुमठी धारक कारोबार कर रहे हैं और नगर निगम के बाजार तथा रिमूवल विभाग की रिश्वत की कमाई का जरिया बने हुए हैं। इनमें कई गुमटी धारक ऐसे हैं जिनके पास पुरानी रसीदें तथा स्थापना का लाइसेंस भी है और नगर निगम में खाता खुलवाने के लिए कई बार चक्कर लगाकर थक चुके हैं।

नगर निगम के बने हुए मार्केट के अलावा कहीं ऐसे गुमठी धारक भी हैं जो मार्केट विभाग को किराया देते हैं। 1990 के पहले से शहर में लगी हुई गुमटियों को नगर निगम ने अपने मार्केट की दुकानों की तरह किराया निर्धारित कर वैधानिक कारोबार की अनुमति दी थी। ऐसे कई गुमटियों के ऑनलाइन खाता खोले गए और उनसे मासिक किराया लिया जा रहा है। जिस दौरान खाता खोले गए उसे समय जिन लोगों ने आवेदन नहीं किया ऐसे सैकड़ो गुमठी धारक आज भी खाता खुलवाने के लिए परेशान है, लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अब किसी का खाता खोलने के लिए तैयार नहीं। जिसके चलते छोटा कारोबार करने वाले यह निम्न आय वर्ग के लोग नगर निगम के रिमूवल अमले और बाजार विभाग की कमाई का जरिया बने हुए हैं। इसके बाद भी 10 को पूर्ण कारोबार बिखरने का डर भी बना हुआ है। दरअसल स्थापना का लाइसेंस और पूर्व में नगर निगम को शुल्क देकर रसीद लेने के बावजूद भी अब उनसे वैधानिक किराया नहीं लिया जा रहा है हालांकि गोमती धाराओं को से किराए से ज्यादा राशि वसूली जरूर की जाती है। सूत्र बताते हैं कि शहर में 400 से अधिक ऐसे घूमती वाले हैं 400 से अधिक ऐसे घूमती वाले हैं जिनके पास वर्ष 2000 अथवा 1990 के पहले की किराए की रसीदें हैं, वर्तमान में भी स्थापना के लाइसेंस है फिर भी कथित नियमों का हवाला देकर उनसे किराया नहीं लिया जा रहा है। हालांकि गुमठी धारको को निगम के किराए से ज्यादा महंगी पड़ रही है निगम के वसूलीबाजो की महीना वसूली। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम को लाखों का नुकसान हो रहा है।
रिकॉर्ड में आने पर होगी नियमित कमाई
पुरानी गुमटियों का खाता खोलने पर नगर निगम के रिकॉर्ड में आने से जहां निगम को एक मुफ्त 8 से 10 करोड रुपए की आय हो सकती है, वही सालाना कमाई भी 35-40 लाख से अधिक होगी। ये 400 से अधिक गुमठियां वर्ष 2000 से पूर्व की है।

Users Today : 15
Total Users : 13798
Views Today : 28
Total views : 24325
Who's Online : 0
Server Time : June 13, 2026 2:54 pm