अब तक 3.46 करोड रुपए का चढ़ावा
इंदौर। प्राचीन खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां खोली गई। भक्तों द्वारा दान की गई राशि की गणना की गई, जिसमें 8 महीने में दान पत्तियां में 3.46 करोड रुपए की अमानत निकली, जिसमें 1 करोड़ 78 लाख 26,685 रुपए नगद और विदेशी मुद्रा तथा सोने चांदी के आभूषण भी दान पेटी से निकले हैं।

पिछले अप्रैल और अगस्त में खजराना गणेश मंदिर के दान पात्रों से प्राप्त राशि की गणना की गई थी, जिसके बाद अब दान पत्र खोले गए। खजाना गणेश मंदिर प्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा के अनुसार गुरुवार को दान की गिनती पूरी हो गई है। मंदिर के सभी 43 दान पात्रों में 1 करोड़ 78 लाख 26,685 रुपए नगद के अलावा सोने चांदी के जेवरात और विदेशी मुद्रा भी निकली। गणेश जी मंदिर में दान करने वालों ने बंद हो चुके 500 और ₹2000 के नोट भी दान पत्र में डाल दिए। गिनती के दौरान बंद हो चुके 2000 के दो और 500 के तीन नोट निकले। पुजारी परिवार के सतपाल भट्ट ने बताया कि इंदौर ही नहीं आसपास के शहरों और दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और गणेश जी में विश्वास के चलते मन्नते करते हैं। इस बार भी दान पात्रों में व्यापार- व्यवसाय की समस्या, नौकरी लगने और परिवार की अन्य समस्याओं को लेकर पत्र दानपात्र में मिले हैं। ज्ञात रहे कि कैमरों की निगरानी और कार्यालय अधीक्षक प्रदीप दुबे की उपस्थिति में 25 सदस्यों द्वारा दान राशि की गिनती की गई थी। मंदिर में दान की राशि अब तक लगभग 3.46 करोड रुपए तक पहुंच चुकी है।
जनकल्याण में खर्च होगा
खजराना गणेश मंदिर की दान पत्तियां में प्राप्त चढ़ने की राशि को मंदिर के विकास कार्यों के साथ मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यों के साथ जन कल्याणकारी कार्यों में भी खर्च किया जाएगा।
बढ़ गई दान राशि
खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियो में गत वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 4 करोड़ 90 लाख रुपए निकले थे। इसके अलावा इस वर्ष पिछली बार ही गिनती में 1 करोड़ 68 लाख 15 हजार रुपए निकले थे तो कल हुई गिनती में 1 करोड़ 78 लाख 26 हजार रुपए निकले। अब मार्च 2026 में दानपात्र खोले जाएंगे।

Users Today : 6
Total Users : 15641
Views Today : 8
Total views : 27820
Who's Online : 1
Server Time : July 23, 2026 8:22 am