भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। देर रात गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में 25 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पदस्थापनाओं में फेरबदल किया गया है। इस नई सूची में वर्तमान पदों से हटाकर उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, पीएचक्यू भोपाल में पदस्थ एआईजी अनिल कुमार पाटीदार को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, भोपाल (ग्रामीण) जोन में भेजा गया है। वहीं, एआईजी गीतेश कुमार गर्ग, जो भोपाल में ही कार्यरत थे, अब ग्वालियर की विशेष शाखा में जोनल पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं देंगे। इंदौर ग्रामीण के आईजी राजेश कुमार शर्मा को भी ट्रांसफर कर ग्वालियर कार्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

मुख्यालय से भी कई अफसर बदले गए
सूत्रों के अनुसार, कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से भी अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। एआईजी पल्लवी त्रिवेदी, जो अब तक मुख्यालय में कार्यरत थीं, को भौंरी (भोपाल) में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह, 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर के उप सैनानी बिट्टू सहगल को प्रमोशन के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) खरगौन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गृह विभाग की ओर से जारी इस ट्रांसफर सूची में कई अन्य अधिकारियों को भी उनके अनुभव और विभागीय आवश्यकताओं के अनुसार नई जगह तैनाती दी गई है।


Users Today : 53
Total Users : 18375
Views Today : 78
Total views : 33668
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 12:26 pm