नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा नगर में गणेश उत्सव के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में अश्लील डांस का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 31 अगस्त को जागृति युवा मंडल मनासा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंच पर कुछ युवतियों ने फूहड़ गानों पर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए नाराज़गी जताई है और पुलिस प्रशासन से इस पर कार्रवाई की मांग की है।
धार्मिक माहौल में अश्लीलता का तड़का
गणेश उत्सव के दौरान आमतौर पर पूरे देश में भक्ति और उत्साह का माहौल रहता है। इस दौरान कई स्थानों पर नगर पालिकाएं तक मांसाहार की दुकानों को बंद करवाती हैं, ताकि धार्मिक वातावरण शुद्ध बना रहे। लेकिन मनासा में हुए इस आयोजन में धार्मिक माहौल के बीच अश्लीलता परोसे जाने से लोग नाराज़ हैं।
मंच पर खुलेआम डांस
कार्यक्रम के दौरान मंच पर 4 से 5 युवतियों ने “तुमसे मिलने के बाद दिलबर” और “आज की रात मजा हुस्न का” जैसे गानों पर जमकर डांस किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रदर्शन के दौरान कई लोग मंच के नीचे खड़े होकर मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहे थे और इस नज़ारे का मज़ा ले रहे थे।
स्थानीय संगठनों का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रमों में इस तरह के डांस न सिर्फ परंपराओं का अपमान करते हैं, बल्कि युवाओं पर भी गलत प्रभाव डालते हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।


Users Today : 62
Total Users : 18384
Views Today : 93
Total views : 33683
Who's Online : 2
Server Time : October 21, 2026 3:10 pm