चंडीगढ़: पंजाब में लगातार हो रही बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ यूनिट ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में ‘बहुत भारी बारिश’ की संभावना जताई है और रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 3 सितंबर को पठानकोट और गुरदासपुर जिले ऑरेंज अलर्ट पर रहेंगे। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, पंजाब सरकार ने राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। दरअसल, लगातार हो रही बारिश और बाढ़ को देखते हुए राज्य के सभी 23 जिलों में बाढ़ और 1200 से अधिक गांव प्रभावित हुए है। जारी हुई जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा असर जिला गुरदासपुर, अमृतसर, बरनाला और होशियारपुर के गांवों पर पड़ा है। इसके साथ ही पौंग डैम और रणजीत सागर डैम के साथ-साथ भाखड़ा डैम ने पंजाब सरकार और बी.बी.एम.बी. की चिंता बढ़ा दी है। पहले से ही खतरे के निशान के पास पहुंच चुकी सतलुज अब और अतिरिक्त पानी सहने की क्षमता नहीं रखती, लेकिन मंगलवार शाम को भाखड़ा डैम का जलस्तर 1677.29 फीट दर्ज किया गया, जिसके चलते भाखड़ा डैम के फ्लड गेट 5 से 7 फीट तक खोल दिए गए।


Users Today : 56
Total Users : 18486
Views Today : 219
Total views : 33959
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 2:27 pm