मोहाली: पंजाब में आई बाढ़ और खराब मौसम को देखते हुए पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी स्कूलों में 3 सितंबर तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है।
इसी के चलते पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 1 सितंबर से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। यह जानकारी बोर्ड के एक प्रवक्ता द्वारा सांझा की गई। गौरतलब है कि बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एस.सी.वी.टी. की परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक टालने के निर्देश दिए हैं।


Users Today : 57
Total Users : 18379
Views Today : 85
Total views : 33675
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 1:34 pm