लुधियाना : शहर में सुबह 3 से लेकर हो रही मूसलाधार बारिश लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण बूढ़े दरिया का पानी उफान पर आ गया है तो वहीं दोमरिया पुल के नजदीक भी बारिश से होने वाली तबाही का खौफनाक मंजर सामने आया है।
दोमरिया पुल के दीवार के साथ इलाका निवासियों द्वारा पार्क की गई करीब आधा दर्जन गाड़ियों पर दीवार गिरने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


Users Today : 60
Total Users : 18382
Views Today : 90
Total views : 33680
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 2:18 pm