जालंधर: देर रात से जारी भारी बारिश के चलते जालंधर शहर में कई इलाकों में पानी भर गया है। शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन, सैंट्रल टाऊन, भगत सिंह कॉलोनी में सहित कई इलाकों में हालात बेहद ख़राब हैं।
मॉडल टाऊन के कई बड़े शोरूमों की बेसमेंटों में पानी घुस गया है, जिससे लोग परेशान हो रहे है। दुकानदार बाल्टियों से पानी निकाल रहे है। उधर, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सुबह तड़के शहर का दौरा कर जल निकासी व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने सफ़ाई और सैनेटरी वर्करों से मुलाक़ात कर उनका हौसला बढ़ाया और पूरी लगन से काम करने के लिए प्रेरित किया।
डीसी ने भरोसा दिलाया कि लगातार बारिश से पानी भले ही जमा हुआ है, लेकिन उसकी निकासी जल्द सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि घबराने की ज़रूरत नहीं है, स्थिति जल्द ही सामान्य कर दी जाएगी। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में नागरिक कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन 0181-2240064 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन की टीमें हर समय मदद के लिए तैयार हैं।


Users Today : 29
Total Users : 18351
Views Today : 43
Total views : 33633
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 6:44 am