शिकायत के बाद समझौते के लिए दबाव
विशाखा कमेटी की सदस्य पर भी आरोप, हटाने की मांग
इंदौर (जनहित मीडिया)। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में पति की जगह अनुकंपा नियुक्ति पर काम करने वाली एक अस्थाई महिला कर्मचारी के साथ वहीं पर पदस्थ एक पुरुष कर्मचारी द्वारा पिछले दो महीने से अधिक समय से प्रताड़ित किया जा रहा है। पुरुष कभी अभद्रता करता है कभी पास आकर अश्लील शब्दों का प्रयोग करता है तो कभी अश्लील ईशारे। इस पर जब अफसरों से शिकायत की तो उसे विवाद बताकर महिला को नौकरी से निकालने का डर दिखाया जा रहा है।

दफ्तरो में जहां आपस में सब एक दूसरे से परिवार की तरह सामंजस्य से काम करते हैं सुख-दुख के साथी होते हैं। अब वहां भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही एक सरकारी दफ्तर का मामला सामने आया है। दरअसल पीएचई के नर्मदा परिसर मुसाखेड़ी में पदस्थ एक महिला कर्मचारी के साथ वहीं काम करने वाले पुरुष गोविंद नारोलिया द्वारा पिछले करीब 2 माह से परेशान किया जा रहा है। गोविंद नारोलिया कभी महिला को इशारे करता है तो कभी पास आकर ” चल रही हो, कब चलोगी और कब दोगी” जैसे शब्दों का प्रयोग करता है। यह एक या दो दिन की बात नहीं प्रतिदिन का काम था शिकायत के बाद भी यह सिलसिला जारी है।
इस मामले की शिकायत के बाद स्थानीय कर्मचारियों और अधिकारी द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। किसी ने दफ्तर की बदनामी का हवाला दिया तो किसी ने नौकरी जाने का डर दिखाया। बदमाश गोविंद का दफ्तर की एक महिला भी साथ दे रही है। पीड़िता ने विशाखा कमेटी से इस महिला को हटाने की मांग भी की है।
महिला ने कर दी थी पिटाई
कुछ समय पहले फोन पर अश्लील मैसेज करने और गंदे इशारे करने पर महिला ने गोविंदा की पिटाई कर दी थी। इसी विवाद का बहाना कर छेड़छाड़ जेसे आरोप से बच रहा है और प्रतिदिन सरकारी दफ़्तर की मर्यादा तार-तार कर रहा है।
रतलाम में पदस्थ है नारोलिया
जिस गोविंद नारोलिया पर छेड़छाड़ आरोप लगाए जा रहे हैं, उसकी पदस्थापना रतलाम जिले में वायर मेन के रूप में है। बताया जाता है कि सेटिंग से उसने खुद को इंदौर में अटैच करवा लिया।

Users Today : 30
Total Users : 18352
Views Today : 44
Total views : 33634
Who's Online : 1
Server Time : October 21, 2026 6:48 am