पूरे शहर का एक ही रजिस्ट्रार, आईडी पासवर्ड सबको देना भी जोखिमभरा
इंदौर (जनहित मीडिया)। नगर निगम में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र तथा विवाह पंजीयन के लिए मुख्यालय स्थित कार्यालय में व्यवस्था है और यहां निगरानी करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी है जिसके चलते सभी कार्य सहज तरीके से चल रहे हैं, लेकिन इसे झोन स्तर पर करके अब यह व्यवस्था बिगाड़ने का काम किया जा रहा है।

नगर निगम से जारी किए जाने वाले सभी जन्म अथवा मृत्यु प्रमाण पत्र पर रजिस्ट्रार के सील और हस्ताक्षर कर जारी किए जाते हैं। इंदौर नगर के लिए प्रमाण पत्र जारी करने के लिए एक ही जिम्मेदार अधिकारी है और उनके हस्ताक्षर में मुद्रा के लिए प्रमाण पत्र को उनके पास भेजना पड़ेगा। झोन वार व्यवस्था होने से रजिस्ट्रार किस झोन पर उपलब्ध रहेंगे। वैसे भी सभी 22 झोन पर व्यवस्थाएं अच्छी नहीं है। वर्तमान में भी लोग संबंधित झोन पर भटकने के बाद मुख्यालय आते हैं, ऐसे में पूरी व्यवस्था झोन पर शिफ्ट कर देने से आमजन के लिए समस्या बढ़ जाएगी।
सभी को देना पड़ेगा आईडी- पासवर्ड
प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पंजीयक ( रजिस्ट्रार ) जिम्मेदार है, लेकिन जब यह व्यवस्था सभी झोन पर अलग-अलग हो जाएगी तब पंजीयक की पद सील और हस्ताक्षर के लिए सभी झोन को इसकी सुविधा देना होगी, ऐसी स्थिति में गड़बड़ी होने पर जिम्मेदार कौन होगा ? कुल मिलाकर एक बार फिर से इस निर्णय पर मंथन की जरूरत है।
सवाल यह है कि पहले से और व्यवस्थित चल रही व्यवस्था को कौन और क्यों बिगाड़ना चाहते हैं ? जबकि बड़े अधिकारियों की इसमें कोई रुचि भी नहीं है।


Users Today : 13
Total Users : 17127
Views Today : 17
Total views : 31138
Who's Online : 0
Server Time : September 10, 2026 5:03 pm