अब निर्वाचन प्रक्रिया तेज होगी, 2000 से अधिक संस्थाओं के चुनाव लंबित
भोपाल ( जनहित मीडिया )। सहकारिता विभाग में निर्वाचन प्राधिकारी नहीं होने से कई संस्थाओं के चुनाव लंबित हो गए हैं। अंततः लंबे अरसे के बाद शासन ने सहकारिता विभाग में चुनाव प्राधिकारी नियुक्त कर दिया है। शुक्रवार को ही शासन से इस संबंध में आदेश हो चुके हैं।

सहकारिता विभाग में इंदौर सहित पूरे प्रदेश में हजारों की संख्या में इसी संस्थाएं हैं जिनमें 8 महीने से चुनाव नहीं हुए। इंदौर में गृह निर्माण संस्था सख्त संस्था दुग्ध संस्था और टैक्स वैक्स सहित बड़ी संख्या में सहकारी संस्थाओं के चुनाव लंबित हो गए हैं। विगत 8 महीने से सहकारिता विभाग में निर्वाचन प्राधिकारी नहीं होने से चुनाव प्रक्रिया थम गई थी, लेकिन अब शासन ने सेवानिवृत आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ल को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया है। शुक्ल के कार्यभार संभालने के बाद अब सहकारी संस्थानों में निर्वाचन प्रक्रिया तेज होगी। ज्ञात हो कि शुक्ल पूर्व में विभाग में कमिश्नर रह चुके हैं।


Users Today : 3
Total Users : 15737
Views Today : 8
Total views : 28025
Who's Online : 0
Server Time : July 27, 2026 6:31 am