देश की सबसे पुरानी संस्था अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का स्थापना दिवस मनाया
इंदौर। आयुर्वेद सम्मेलन जिला इंदौर के द्वारा को “अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन” के 120 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक सोमेश्वर शिव मंदिर परिसर टेलीफोन नगर इंदौर पर एक निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।

महामंत्री डॉ हनीफ़ खान ने बताया कि समर्पण डाइग्नोस्टिक के द्वारा ब्लड प्रेशर , शुगर एवम कोलेस्ट्रॉल की जांच निशुल्क की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंदौर के सुप्रसिद्ध रस वैद्य स्वर्गीय श्री राम नारायण शास्त्री की पुत्रवधू , वार्ड क्रमांक 42 की पार्षद मुद्रा शास्त्री एवम विशेष अतिथि मन्दिर समिति अध्यक्ष दुष्यंत मुकाती थे । संरक्षक डॉ आर के वाजपेयी, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ लोकेश जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे । जिला आयुष अधिकारी हंसा बारिया द्वारा विशेष सहयोग स्वरूप आयुर्वेदिक औषधीयां एवं कार्य हेतु स्टाफ उपलब्ध करवाया गया। शिविर में डॉ मनीष मुकाती, डॉ बख्तियार अशरफी , डॉ एस डी जाधव ने अपनी सेवाएं दी। समर्पण डाइग्नोस्टिक की और से जांच दल का नेतृत्व पूजा मिश्रा ने किया । शिविर में 120 रोगियों का परीक्षण कर आयुर्वेदिक औषधियों का निशुल्क वितरण किया गया ।


Users Today : 6
Total Users : 13436
Views Today : 6
Total views : 23741
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 2:24 am