इंदौर के निवेशकों को झांसा, निमाड़ क्षेत्र में सस्ती जमीन का लालच देकर कर चुके करोड़ों की ठगी, खजराना थाना में की शिकायत
इंदौर। इंदौर के संपन्न लोगों को निमाड़ क्षेत्र में सस्ती जमीन दिखाकर जमीन का बयान लेना और हजम करना यह कुछ दलालों और बदमाशों की फितरत में आ गया है। सनावद क्षेत्र में सक्रिय रहीम टकलू की गैंग ने निमाड़ क्षेत्र में जमीन दिखाकर इंदौर के कई सभ्रांत परिवारों से करोड़ों रुपया बयाना लिया, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। स्थानीय पुलिस थानों से लेकर बड़े अफसरों और इंदौर आईजी कार्यालय तक ऐसे मामलों में शिकायत भी हुई है लेकिन शिकायतकर्ताओं के हाथ खाली है।

जमीन और पैसा अब गांव के लोगों की भी नीयत खराब कर रहा है। निमाड़ क्षेत्र में भी जमीनों की ठगी सामने आने लगी है। एक ही ज़मीन पर अलग अलग लोगों से बयाना लेने का एक ऐसा ही मामला सामने आया। खरगोनन जिले के बडवाह और सनावद क्षेत्र में इंदौर के निवेशकों को कम कीमत पर बड़ी जमीन दिखाकर बयाना लिया जाता है और बाद मेंरजिस्ट्री नहीं करने के लिए अलग-अलग बहाने से बनाकर राशि डुबा देते हैं। ऐसे ही एक मामले में इंदौर के खजराना निवासी लतीफ पटेल ने खजाना पुलिस और उच्च अफसरों को शिकायत की है कि उनके साथ उनके साथ प्रॉपर्टी के दलाल साजिद रहीम उर्फ टकलू, राजा उर्फ समीर सद्दाम, रईस, छोटू खान आबिद जावेद रिजवान खान जुबेदा बी, कदीर बी और सरोज बी द्वारा जमीन दिखाकर बयान लिया और बाद में बहानेबाजी कर सौदे से मुकर गए। धोखाधड़ी करने के बाद पैसा वापिस मांगने पर गलिया और जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। इंदौर खजराना निवासी पटेल परिवार को भी सस्ती जमीन दिखाकर लाखों रुपए बायना ले लिया, अब रजिस्ट्री करने में आनाकानी कर रहे हैं।
लतीफ पटेल ने बताया कि खरगोन जिले की सनावद तहसील के ग्राम सगड़ियाव में लगभग 2 करोड 73 लाख 81हजार में 35 एकड़ से अधिक जमीन का सौदा किया था जिसके लिए उन्हें 24 लाख 51 हजार रुपए अक्टूबर 2025 में बयान दिया था, जिसके बाद नवंबर 2025 में 5 लाख रुपए नगद और 1 लाख रुपए ऑनलाइन माध्यम से अदा किया गए थे तथा शेष राशि के लिए 6 महीने का समय लिया गया था।
तारीख पर तारीख , फिर फोन बंद
पटेल ने बताया कि जमीन का बयान लेने के बाद जब रजिस्ट्री का समय आने पर पहले अलग-अलग तरह से फिर बाद में फोन उठाना बंद करदया जाता है। क्षेत्र के सूत्र बताते हैं कि इस तरह से कई निवेशकों का पैसा खा गए हैं। एक ही ज़मीन का कई बार बयाना भी ले चुके हैं।
परेशान होकर दर्ज करवाई शिकायत
पीड़ित ने बताया कि उनके द्वारा यह राशि देकर रजिस्ट्री करने के लिए संपर्क किया तो दलाल और उक्त सभी व्यक्तियों आना-कानी करना शुरू कर दी। विगत 2 महीने से कई तरह के बहाने कर रजिस्ट्री नहीं की गई। करीब 3 महीने तह पीड़ित परिवार ने परेशान होकर पुलिस की शरण ली और स्थानीय थाने के अलावा इंदौर के खजाराना थाने में भी शिकायत की गई।


Users Today : 6
Total Users : 13436
Views Today : 6
Total views : 23741
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 2:23 am