राजपूत समाज जून में मनाएगा महापुरुषों की जयंती
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में सामाजिक एकता, जातीय जनगणना और शौर्य यात्रा को लेकर हुआ मंथन, 12 जून को मनाई जाएगी पृथ्वीराज चौहान जयंती
इंदौर। आगामी माह जून में महापुरुषों की जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा इंदौर द्वारा भवरकुआं स्थित द मीरा गार्डन में राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। महासभा के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बैठक में करणी सेना,प्रगतिशील क्षत्रिय महासभा, चेतना मंडल, निमाड़ विकास परिषद, राणा उदय सिंह महासभा,राजपूत यूथ ब्रिगेड, प्रगति परिषद,राजपूत पारमार्थिक ट्रस्ट,जय राजपूताना संघ, युवा चेतना मंडल सहित विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

क्षत्रिय महासभा द्वारा आहूत बैठक में 17 जून को महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती धूमधाम से मनाने तथा बड़ा गणपति से भव्य शौर्य यात्रा निकालने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं 12 जून को सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाने का लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जातीय जनगणना, राजपूत समाज की एकजुटता एवं सामाजिक समरसता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बड़ा गणपति से निकलने वाली शौर्य यात्रा में समाज की एकता और शक्ति पूरे शहर को दिखाई देना चाहिए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार, राजेंद्र सिंह सोलंकी, उद्योगपति सुरेश सिंह भदोरिया, मुकेश सिंह चौहान एवं राजू भदोरिया ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं राम स्तुति के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत दीपेंद्र सिंह सोलंकी, पप्पू ठाकुर, गोविंद सिंह परिहार, तुलसीराम रघुवंशी एवं दीप्ति हाड़ा ने किया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष सिंह शेखावत ने किया तथा आभार राहुल सिंह जादौन ने माना। बैठक में सभी संगठनों ने एकजुट होकर महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती पर निकलने वाली भव्य शौर्य यात्रा में शामिल होंगे।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 17
Total views : 30832
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 11:20 am