28 से 31 मई तक होंगे कई आयोजन, स्कूलकॉलेजों में होगी प्रतियोगिताएं
इंदौर। लोक माता देवी अहिल्याबाई होलकर जन्म उत्सव समिति द्वारा विगत 6 दशकों से अधिक समय से अहिल्याबाई की जन्म जयंती पर आयोजन किए जाते हैं। इस बार भी 28 से 31 में तक चार दिवसीय जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

देवी श्री अहिल्या जन्म उत्सव समिति द्वारा विगत 67 वर्षों की परंपरा अनुसार चार दिवसी अहिल्या जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि इस वर्ष 301 व जन्मोत्सव है और इस अवसर पर प्राथमिक माध्यमिक तथा उच्च विद्यालय में साला स्तर पर और महाविद्यालय स्तर पर “प्रार्थना कंठस्तीकरण प्रतियोगिता” के आयोजन के साथ नारी शक्ति वंदन की आदर्श भावना, सुशीला, सुधीरा, समर्था, समेथा के उद्देश्य के पालन कर देवी अहिल्या द्वारा स्थापित उच्च आदर्शो से प्रेरित होकर मानव जीवन के प्रति निस्वार्थ रूप से कार्य करने वाली मातृ शक्तियों को “देवी श्री अहिल्या नगर गौरव सम्मान” भी दिया जाएगा। 28 में को जल सभागृह में गौरव में आयोजन में मातृ शक्तियों का सम्मान होगा। उन्हें शॉल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र, प्रतीक चिन्ह के साथ होलकर पगड़ी और 1 लाख 1 हजार 111 रुपए प्रदान किए जाएंगे। दूसरे दिन 29 में को मध्य प्रदेश शासन सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में डॉ. गणेश मतकर द्वारा लिखित एवं सतीश मुगरे निर्देशित मां अहिल्या बाई के जीवन के ऐतिहासिक अवदान को दर्शाता महानाट्य अष्टावधानी अहिल्या का मंचन किया जाएगा। 150 से अधिक कलाकार नाट्य का मंचन करेंगे।
समिति के संरक्षक जयंत भीसे और सचिव सुनील मतकर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की तरफ से स्थानीय प्रशासन, इंदौर नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण एवं शहर के गणमान्य और देवीश्री अहिल्या जन्मोत्सव समिति द्वारा रविवार 31 मई को सुबह 7.30 बजे राजवाड़ा प्रांगण में अहिल्याबाई प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 200 भजन मंडली, नृत्य दल और ढोल पथको द्वारा प्रतिमा वाले बगीचे की परिक्रमा की जाएगी। इस दौरान मां अहिल्या को मानव वंदना सलामी दी जाएगी। इसी दिन शाम 7 बजे अहिल्या की महाआरती के साथ आतिशबाजी की जाएगी।


Users Today : 46
Total Users : 18476
Views Today : 204
Total views : 33944
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 12:30 pm