CJI के बयान के बाद एकजुट हुए युवाओं के तेजी से बढ़ रहे हैं फॉलोअर
50 हजार से अधिक सदस्य, इंस्टा पेज पर 3 मिलियन से अधिक फॉलोअर
दिल्ली (जनहित मीडिया)। जन आंदोलन में से वैसे तो इस देश में पूर्व में कई राजनीतिक दल खड़े हुए और तेजी से बढ़े भी, लेकिन पिछले 2 – 3 दिनों में जिस तरह से जनता कॉकरोच पार्टी अस्तित्व में आई और उसके फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं वह अपने आप में रिकॉर्ड है।

पिछले सप्ताह सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा युवाओं को लेकर किए गए एक बयान के बाद देशभर के युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। विशेष कर दिल्ली और उत्तर भारत में युवाओं ने CJI की बात पकड़ ली और कॉकरोच जनता पार्टी बना डाली। तीन दिनों में ही इस पार्टी में 50,000 से अधिक सदस्य शामिल हो गए हैं और पार्टी के इंस्टाग्राम पेज पर भी 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पार्टी का पंजीयन नहीं है और इसके राजनीतिक वजूद को लेकर भी कोई खास रणनीति नहीं दिखती, लेकिन युवाओं ने सीजेआई के बयान के विरोध में बड़ा जन आंदोलन खड़ा कर दिया है और कॉकरोच जनता पार्टी बनाकर पार्टी का मैन्युफेस्टो भी जारी कर दिया। पार्टी के मैन्युफेस्टो में कई तरह की कुरुतियो और सरकार की मनमानी तथा भेदभाव से आजादी दिलाना शामिल है।
हालांकि कॉकरोच जनता पार्टी का अस्तित्व कितना रहेगा और भविष्य की क्या योजना है ? इसको लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन युवाओं ने बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिया और दिल्ली में तोयुवाओं ने कॉकरोच का गेटअप बनाकर यमुना नदी की सफाई भी की है।
क्या बोले थे CJI
भारत के मुख्य न्यायाधीश ( CJI ) ने पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा था कि “देश में पढ़े लिखे ऐसे युवा बहुत अधिक संख्या में है जो कभी मीडिया बनकर तो कभी आरटीआई एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर कॉकरोच की तरह हमला करते हैं” उनके इसी बयान का युवाओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। हालांकि चीफ जस्टिस ने बाद में इसका खंडन किया और कहा कि उनकी बात को मीडिया ने तोड़-मरोड पर पेश किया है।


Users Today : 2
Total Users : 15584
Views Today : 2
Total views : 27707
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 2:44 am