इंदौर। इंदौर नगर निगम (IMC) ने आज शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थान खालसा कॉलेज के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा लंबे समय से संपत्ति कर (Property Tax) जमा न करने पर निगम की टीम ने आज कॉलेज परिसर में स्थित 100 से ज्यादा दुकानों को सील कर दिया।
इस कार्रवाई से वहां चल रहे कारोबार पूरी तरह ठप हो गए हैं। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक पूरा बकाया जमा नहीं होगा, सील नहीं खोली जाएगी।
निगम अधिकारियों के मुताबिक, कॉलेज प्रबंधन पर संपत्ति कर के रूप में करीब 1 करोड़ 63 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि बकाया थी। निगम ने टैक्स जमा करने के लिए कॉलेज को कई बार नोटिस भेजे थे, लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कल (गुरुवार) भी एनाउंसमेंट के जरिए बकाया राशि जमा करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
दो दिन पहले ही निगम ने सख्त रवैया अपनाते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस को सील कर दिया था। ऑफिस सील होने के बावजूद जब टैक्स जमा नहीं हुआ, तो आज निगमायुक्त के निर्देश पर पूरे कमर्शियल कॉम्प्लेक्स (दुकानों) पर ताला जड़ दिया गया।
सहायक राजस्व अधिकारी ने कहा, “हमारे आयुक्त महोदय के निर्देश स्पष्ट थे। बार-बार सूचित करने और प्रिंसिपल ऑफिस सील करने के बाद भी राशि जमा नहीं की जा रही थी। आज लगभग 100 से अधिक दुकानें सील की गई हैं। यह कार्रवाई नियमों के तहत है और वसूली होने तक जारी रहेगी।”


Users Today : 7
Total Users : 15589
Views Today : 8
Total views : 27713
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 6:54 am