फर्जी दस्तावेज से ताला तोड़कर बंद पड़े मकान पर कब्जा करने का प्रयास
जनहित मीडिया इंदौर। पुष्प नगर के खाली पड़े मकान पर कब्जा करने वाले बदमाशों की पुलिस को शिकायत और पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के बाद जब उन्हें थाने बुलाया गया तो कब्जाखोर फोन बंद कर गायब हो गया। पूछताछ के लिए दीपांशु की पिछले चार दिनों से पुलिस को तलाश है।

शहर में भूमाफिया और बदमाशों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। खाली पड़ी प्रॉपर्टी पर कब संपत्ति का मालिक दस्तावेजों में बदल जाए इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। ऐसा ही एक मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के पुष्प नगर काआया है। एलआईजी लिक रोड पर बसी बरसों पुरानी पुष्पनगर में रहने वाली मार्था रॉड्रिक्स की मृत्यु के बाद मकान पर भूमाफिया दीपांशु पिता अल्फ्रेड लॉरेंस और नीरज पिता जॉन मंटेरो द्वारा नकली पेपर बनवाकर मकान का ताला तोड़कर मकान पर कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी लगते ही कालोनी बसाने वाली सोशल वेलफेयर संस्था की सिस्टर्स द्वारा एमआईजी थाना इंदौर में रिपोर्ट लिखवाई गई है। थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की और कब्जा करने वाले बदमाशों को थाने में तलब करने के लिए सूचना भेजी। पुलिस की सूचना पर जब दीपांशु थाने नहीं आया तो उसकी जानकारी निकलवाने पर पता चला कि रविवार को पुलिस द्वारा थाने बुलाने के बाद से ही फोन बंद करके गायब हो गया है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में अन्य आरोपियों दीपांशु की मां नीति पति अल्फ्रेड लॉरेंस और भाई साहिल भी शामिल है।
हॉस्टल बनाने की योजना
सूत्र बताते हैं और पुलिस की छानबीन में भी यह सामने आया है कि भूमाफिया ने खाली पड़ी संपत्ति देखकर ताला तोड़ने और नकली दस्तावेज बनाने के साथ ही यह योजना तैयार कर ली थी, कि वहां हॉस्टल बनाकर उसे किराए से चलाएंगे। लेकिन पुलिस थाने में शिकायत पहुंचने और खबरें प्रकाशित होने के बाद वह गायब हो गया। पिछले सोमवार से दीपांशु फोन बंद कर गायब है, पुलिस के बुलावे पर MIG थाना जवाब देने भी नहीं आया।


Users Today : 2
Total Users : 17899
Views Today : 2
Total views : 32696
Who's Online : 0
Server Time : October 9, 2026 4:27 am