इंदौर (जनहित मीडिया )। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 181
पर प्राप्त सभी शिकायतों का बिजली कंपनी द्वारा निराकरण किया गया। भोपाल में ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान बिजली कंपनी के सभी 15 जिले ( इंदौर – उज्जैन संभाग ) ए श्रेणी में आए है। पूर्व में भी विभागीय समीक्षा में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अधिकतम प्रकरणों का निराकरण कर अ श्रेणी प्राप्त की है। इस बार भी समीक्षा में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अच्छे परिणाम दिए हैं।

आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण नहीं होने पर शासन ने सीएम हेल्प लाइन नंबर 181 की सुविधा दी है। सीएम हेल्प लाइन 181 पर दर्ज होने वाली बिजली संबंधी शिकायतों के उचित और सर्वमान्य तरीके से निराकरण में एक बार फिर पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी अव्वल रही है। शुक्रवार को भोपाल से जारी सूची में बिजली कंपनी के इंदौर, उज्जैन समेत सभी 15 जिले ए श्रेणी में रहे हैं। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार सीएम हेल्प लाइन में दर्ज होने वाली शिकायतों की दैनिक समीक्षा की जाती है। जोन, वितरण केंद्रों की संबंधित कार्यपालन यंत्री समीक्षा करते है, संभागों को संबंधित अधीक्षण यंत्री एवं वृत्त/ जिलों की संबंधित मुख्य अभियंता दैनिक समीक्षा करते हैं। कंपनी मुख्यालय स्तर पर भी सतत समीक्षा की व्यवस्था हैं। मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि समीक्षा के दौरान जिन जिलों में स्थिति पीछे, या कमजोर पाई जाती है, वहां तत्काल सुधार के निर्देश जारी कर दो दिनों में स्थिति सुधारी जाती है। उन्होंने बताया कि शिकायतों के निराकरण में नो टालरेंस की नीति पर कार्य किया जा रहा हैं। बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा में सतत वृद्धि एवं नए विद्युत विकास संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं।
.

Users Today : 7
Total Users : 19977
Views Today : 37
Total views : 37963
Who's Online : 0
Server Time : November 23, 2026 2:35 am