इंदौर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए “कावेरी परिसर” में 100 से अधिक परिवार रहने पहुंच गए हैं, लेकिन इन परिवारों को नई इमारत में ही पुराने खंडहर जैसे अनुभव हो रहा है और आए दिन नई-नई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां रह रहे परिवारों ने कई बार निगम आयुक्त और कलेक्टर को इसकी शिकायत भी की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर के चारों तरफ कई इमारतें बनाई गई है। इन्हीं में एक नए आरटीओ कार्यालय के सामने बनी कावेरी परिसर भी है। इस परिसर के 3 ब्लॉक में 216 फ्लैट है और यह इमारत पिछले साल 2025 में बनकर तैयार हुई है। इन इमारतों को अभी 1 साल भी नहीं हुआ और इनमें शिलन आने लगी है,
दीवारों और छतों से पानी टपक रहा है। दीवारों से प्लास्टर के छिलके निकले रहे हैं। रहवासियों ने बताया कि यहां रखे गए जनरेटर को भी चालू नहीं किया गया। फायर सेफ्टी के नाम पर केवल दिखावे के उपकरण है ये काम नहीं करते है। रहवासियों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही है लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
गार्डन हजम कर गए अफसर
इस प्रोजेक्ट में दिखाया गया गार्डन भी अब यहां नहीं है। रेरा से अप्रूव्ड प्रोजेक्ट में दिखाया गया गार्डन मौके पर ही नहीं है। रहवासियों ने बताया कि गार्डन की जमीन को इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया और वह जमीन पीछे खाली पड़ी है।
अंधा मोड भी जानलेवा
परिसर से बाहर निकलते ही आरटीओ के सामने वाले चौराहे के पास लेफ्ट की तरफ अंधा मोड़ है इस मोड़ पर हास्य की संभावना बनी रहती है अधिकारियों ने प्रारंभ में आश्वासन दिया था लेकिन इस टाइम को भी नहीं सुधारा और यह जानलेवा बन हुआ है।



Users Today : 8
Total Users : 13438
Views Today : 8
Total views : 23743
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 7:11 am