इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में आज कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और भागीरथपुरा की संकरी गलियों में जाकर पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की।

राहुल का सरकार पर हमला: पीड़ितों का दर्द सुनने के बाद राहुल गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा-
“जिन लोगों ने यह किया… सरकार में कोई न कोई इसके लिए जिम्मेदार होगा। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए… यह सरकार की लापरवाही की वजह से हुआ है।”
सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी हुई दरकिनार:
राहुल गांधी के दौरे के दौरान भागीरथपुरा में व्यवस्थाएं चरमरा गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही प्रस्तावित रूट पर आपत्ति जताई थी, जिसे कांग्रेस नेताओं ने नजरअंदाज कर दिया। संकरी गलियों में भारी भीड़ के कारण राहुल गांधी का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।

मौतों का आंकड़ा और सरकारी दांव-पेंच: गुरुवार को 78 वर्षीय सुभद्रादाई पंवार की मौत के साथ ही इस त्रासदी में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 24 तक पहुंच गया है। हाई कोर्ट में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने स्वीकार किया कि दूषित पानी से मौतें हुई हैं। सरकारी रिपोर्ट में 21 मौतों का जिक्र है, जिनमें से प्रशासन केवल 15 मौतों को सीधे दूषित पानी से जुड़ा मान रहा है।
रहवासियों का आक्रोश और कांग्रेस का अल्टीमेटम: दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने राहुल गांधी को बताया कि क्षेत्र में आज भी दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है और वे गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। कांग्रेस ने मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा में बदलाव और इंदौर जल त्रासदी के विरोध में 17 से 31 जनवरी तक राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 1:40 pm