कर्मियों की सुरक्षा के लिए 14 से 26 जनवरी चलेगा अभियान
इंदौर। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली के करंट से होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए आज से रोको टोको अभियान शुरू किया है। यह अभियान आगामी 26 जनवरी तक जारी रहेगा।
मप्र पश्चिम क्षेत्र कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश एवं मुख्य महा प्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में विद्युत संबंधी हादसों में व्यापक स्तर पर कमी लाने के प्रयास किए गए है। इसी क्रम में 14 जनवरी से 26 जनवरी तक रोको टोको अभियान का संचालन किया जाएगा। यह अभियान इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम समेत कंपनी क्षेत्र के सभी 15 जिलों में संचालित होगा। इस दौरान लाइन कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा के पूर्ण मापदंडों के साथ कार्य करने, उपकरणों के उपयोग के बाद ही करंट संबंधी कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी कर्मचारी, अधिकारी सुरक्षा मापदंडों के पालन के लिए प्रयास सकेंगे, यदि कोई लाइन, तकनीकी कर्मचारी लापरवाही करता हैं तो उसे रोकेंगे, टोकेंगे। इसकी सूचना वरिष्ठ कार्यालय को दी जाएगी, ताकि लापरवाही के साथ ही हादसें भी रूके। रोको टोको अभियान 15 जिलों के 434 बिजली वितरण केंद्रों के साथ ही उच्चदाब संधारण शाखा, एसटीसी, एसटीएम शाखा के कार्मिकों के लिए भी लागू रहेगा।


Users Today : 14
Total Users : 15596
Views Today : 24
Total views : 27729
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 11:11 am