• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
11 अक्टूबर को इंदौर में T20 क्रिकेट, पुलिस की एडवाइजरी आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय पर कार्रवाई से भड़के राजधानी के व्यापारी इंदौर के दो वार्डों में होंगे उप चुनाव रक्षाबंधन पर आज सिटी बस में मुफ्त सफर, इंटरसिटी चार्टर बसों में 48 घंटे फ्री यात्रा सहकारिता के चोले में माफिया: गांधी नगर के प्रबंधक पांडे ने 25 हजार के वेतन में खड़ा किया 30 -40 करोड़... गरीब किसानों का दुश्मन बना प्रशासन नोटरी से नामांतरण घोटाला : एक को बचाने में नया कांड, जांच है या स्क्रिप्ट? राजस्व घोटाले में एआरओ को शोकाज, 3 की सेवा समाप्त 7 वर्ष के अनघ का सीएम ने किया सम्मान पुलिस थाने बुलाया तो फरार हो गया कब्जाखोर

स्वामी विवेकानंद जयंती पर व्याख्यान माला का आयोजन

Tanmay singh by Tanmay singh
January 14, 2026
in इंदौर
0

युवाओं से स्वामी विवेकानंद के विचार अपनाने का आह्वान

इंदौर। ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अंतर्गत “स्वामी विवेकानंद का जीवन एवं युवा भारत” विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन प्रशासनिक संकुल भवन, कलेक्टर कार्यालय इंदौर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जन अभियान परिषद के शासी निकाय सदस्य श्री विनोद मोहिने ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में श्री नवल रघुवंशी, मालवा प्रांत संयोजक (ग्राम विकास) इंदौर तथा मुख्य वक्ता प्रो. कृणाल भंवर, शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय इंदौर उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात ब्लॉक समन्वयक सांवेर श्रीमती मीणा त्रिवेदी द्वारा अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया गया।

युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचार अपनाने की प्रेरणा
विशिष्ट अतिथि श्रीमती रीना मालवीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा दिवस के अवसर पर सभी युवाओं का स्वागत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं।

मुख्य अतिथि श्री नवल रघुवंशी ने कहा कि ग्राम विकास के मॉडल को अपनाकर और जनभागीदारी के साथ कार्य करने से ही स्वामी विवेकानंद के विचारों को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति गांवों में बसती है, जिसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
मुख्य वक्ता प्रो. कृणाल भंवर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई। आज उनकी जयंती तभी सार्थक होगी, जब युवा उनके विचारों को अपनाकर देश को समृद्ध और विकसित बनाने में योगदान दें। उन्होंने युवाओं से नशे और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करने का आह्वान किया।

100 समर्पित युवा बदल सकते हैं देश की दशा
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री विनोद मोहिने ने कहा कि यदि 100 युवा भी देश के लिए जीने का संकल्प लें, तो देश की दशा और दिशा दोनों बदली जा सकती हैं। उन्होंने ग्रामोदय से अभ्युदय के संकल्प को साकार करने पर जोर दिया।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम में इंदौर जिले के चारों ब्लॉकों से सीएमसीएलडीपी अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित प्रतिभागियों को स्वदेशी अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार
कार्यक्रम का संयोजन ऋतुजा पहाड़े ने किया।
संचालन सुरेशचंद्र यादव (ब्लॉक समन्वयक, देपालपुर) द्वारा किया गया।
आभार प्रदर्शन श्रीमती आरती बर्वे (ब्लॉक समन्वयक, महू) ने किया।

Previous Post

इंदौर में अजीब फरमान, “पतंग है, पर डोर नहीं”

Next Post

विद्युत हादसे रोकने के लिए आज से रोको टोको अभियान

Next Post

विद्युत हादसे रोकने के लिए आज से रोको टोको अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली, नोएडा और आसपास के क्षेत्र में जघन्य अपराधों, छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सरकार और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के झूठ बोलने तथा  महिला पत्रकार से पुलिस द्वारा मारपीट के मामले सहित कई मुद्दों पर अब अधिवक्ता मुखर हो गए हैं। 
दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने पटियाला कोर्ट हाउस से सुप्रीम कोर्ट तक सड़क पर पैदल मार्च निकाला और कहा कि अब हम सरकार को प्रधानमंत्री या किसी भी संवैधानिक संस्था को देश से झूठ नहीं बोलने देंगे।
वकीलों का कहना है कि अब प्रधानमंत्री या कोई भी संवैधानिक संस्था देश से झूठ बोलती है तो हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट को खुद संज्ञान देना होगा उन्होंने यह भी कहा की "बेंच को डरने की जरूरत नहीं है बार  उनके साथ है"।  कुल मिलाकर अब भ्रष्टाचार ही नहीं सरकार द्वारा परोसे जा रहे झूठ को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
यह भी कहा कि एक महिला पत्रकार को बुरी तरह मारा गया है, इस तरह की हरकते बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की।  
.
.

#janhitmedia #indore #delhi #advocate #news 
#supremecourt #pmmodi #electioncommission 
#breakingnews #viral #shorts #currentaffairs
दिल्ली में वकीलों का पैदल मार्च, बोले अब झूठ नहीं चलेगा
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 6 9 9 1
Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:39 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.