इंदौर। दूषित पानी के कहर के बाद इंदौर के भागीरथपुरा प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन और स्वास्थ्य अलर्ट पर है। कलेक्टर के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘अभियान स्वास्थ्यवर्धन’ के तहत पिछले तीन दिनों में 16,208 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के 187 सदस्यों की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया और महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष जांच की।
सर्वे और जांच के प्रमुख आंकड़े
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है, स्क्रीनिंग के दौरान 278 लोगों में उच्च रक्तचाप (BP) और 161 लोगों में मधुमेह (Diabetes) की पहचान की गई है। शिविर में कुल 109 मरीज आए, जिनमें से 5 मरीज डायरिया से पीड़ित मिले। राहत की बात यह रही कि किसी को भी अस्पताल रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ी।
अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति
प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती मरीजों की कुल संख्या 33 है। इनमें से 8 मरीज आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं और उनका उपचार जारी है। क्षेत्र में 2 एम्बुलेंस और 24×7 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। सर्वे के दौरान नागरिकों को ‘हेल्थ कार्ड’ वितरित किए गए, जिनमें उनके स्वास्थ्य सूचकांकों (Health Indicators) की जानकारी दर्ज है।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:38 pm