प्रतिबंध और पुलिस की सख़्ती के बावजूद नहीं रुक रहा चाइनीज मांझा का आतंक
इंदौर (जनहित मीडिया)। पतंगबाजी के लिए उपयोग में आने वाले कांच युक्त जानलेवा चाइनीज मांझा पर प्रतिबंध होने और पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई के बावजूद हर दिन राह चलते लोगों के हाथ पैर कट रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन हाथ पैर गर्दन काटने की शिकायत आ रही है, बावजूद इसके इसका धंधा करने वाले और खरीदने वाले बाज नहीं आ रहे हैं।

पतंग की मजबूत डोर के लिए कांच वाले चीनी मांझा का चलन तेजी से बढ़ती जा रहा है। इस मांझा के कारण न केवल पक्षियों की जान की जान पर बन रही है वरन रहा चलते लोगों की भी गर्दन काट रहा है। हालांकि प्रशासन ने इसे प्रतिबंधित कर रखा है और खरीदने बेचने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन क्रय-विक्रय नहीं रुक रहा है और पिछले एक सप्ताह से लगातार चाइनीस मांझा के कारण लोगों के हाथ पैर और गर्दन कटने की शिकायत मिली है। पुलिस अधिकारियों की माने तो पिछले एक सप्ताह में 15 लाख रुपए से अधिक का मांझा जप्त किया है। हालांकि शहर में कई जगहों पर चोरी छुपे चाइनीस माझा बिक रहा है और इसके परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं।
ठेकेदार की मौत, कई घायल
चाइनीस मजा के कारण रविवार को खजाना से तिलक नगर जा रहे एक 45 वर्षीय व्यक्ति रघुवीर सिंह धाकड़ की चाइनीस मांझे से गर्दन कट गई। धागे ने गार्डन इतनी गहराई तक काटी कि डोर गर्दन की हड्डी तक पहुंच गई। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई। इसके अलावा अन्य कई लोग घायल हो गए हैं।
ये 3 दिन सावधानी के
14 जनवरी को संक्रांति के अवसर पर पतंगबाजी बहुत अधिक होती है और इसी के चलते अगले तीन दिनों तक इस जान लेवा डोर का भाई बना हुआ है। इन 3 दिनों में इसकी बिक्री और उपयोग अधिक होगा। पुलिस द्वारा सख़्ती की जा रही है, लेकिन चोरी छिपे बेेचने एवं खरीदने वाले भी बाज नहीं आ रहे हैं। “जनहित मीडिया” की सभी से अपील है कि कहीं भी चाइनीज मांझा की बिक्री होते अथवा उपयोग करते पाए जाने पर तुरंत पुलिस अथवा जिला प्रशासन को सूचित करे।


Users Today : 10
Total Users : 15592
Views Today : 16
Total views : 27721
Who's Online : 0
Server Time : July 22, 2026 9:58 am