कांग्रेस द्वारा 11 जनवरी को किया जा रहे हैं आंदोलन के लिए सोशल मीडिया पर भी जमकर प्रचार प्रसार
इंदौर। भागीरथपुरा के प्रकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है रविवार को एक बड़ा आंदोलन किया जा रहा है इसके लिए कार्यकर्ता बृहद पैमाने पर संपर्क करने के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब प्रचार कर रहे हैं। सभी इंदौरी नेताओं के साथ प्रदेश के भी कुछ बड़े नेताओं ने जन आंदोलन के लिए अपील की है।

भागीरथपुरा के जहरीले पानी को लेकर कांग्रेस ने जबरदस्त तरीके से मोर्चा खोल लिया है और इंदौर नगर निगम से लेकर मध्य प्रदेश की सरकार तक को घेरने की तैयारी है। इसी घटना से केंद्र को भी निशाना बनाया जा रहा है। अब कांग्रेस 11 जनवरी रविवार को एक बड़ा जन आंदोलन करने जा रही है इसके लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ पूरे प्रदेश के कई नेता भीड़ जुटाना के लिए प्रयासरत है। आम जनता से भी सहयोग देने की गुहार लगाई जा रही है तो सोशल मीडिया पर भी रविवार के आंदोलन का खूब प्रचार किया जा रहा है और अधिकांश नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर “इंसाफ मांग रहा है जहरीला पानी” टाइटल से वीडियो डाले हैं और आमजन से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार के बड़े प्रदर्शन में राहुल गांधी भी शामिल होंगे।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 22
Total views : 30837
Who's Online : 1
Server Time : September 5, 2026 3:10 pm