सनावद। आरएसएस के 100 वर्ष पूरे हो गए हैं इस उपलक्ष में जनवरी में इंदौर खंडवा खरगोन सहित कई शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी अलग-अलग आयोजन किया जा रहे हैं। खरगोन जिले के रावण खेड़ी में भी हिंदू सम्मेलन किया जाएगा जिसके लिए कार्यकर्ताओं की बैठक की गई।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन अभियान के तहत ग्राम रावेरखेड़ी के सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में रावेरखेड़ी मंडल के अंतर्गत आने वाले, खेड़ी, सांगवी, बकावा, भोगांवा सिपानी, ककरियाव, फंगाव, रॉवेर, राहड़कोट, मोगावा के सदस्य सम्मिलित हुए।बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों ने रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए समाज प्रमुखों की राय ली। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को भव्य स्वरूप देने के लिए 4 से 5 हजार हिन्दू समाजजनों को एक साथ एकत्र कर सहभोज का आयोजन किया जाएगा।इसके लिए मंडल के सभी साथी एवं महिला संगठन द्वारा प्रत्येक हिन्दू के घर पीके चावल देकर न्योता दिया जाएगा तथा प्रत्येक परिवार से आयोजन के लिए परिवार से सहयोग भी मांगा जाएगा।


Users Today : 2
Total Users : 16166
Views Today : 2
Total views : 28818
Who's Online : 0
Server Time : August 6, 2026 2:44 am