सड़क में बाधक पक्के निर्माणों पर चली नगर निगम की JCB
इंदौर। नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई लगातार जा रही है। आज सुबह से भी नगर निगम के रिमूवल अमले ने कार्रवाई करते हुए बीजलपुर क्षेत्र में ट्रेजर टाउन कॉलोनी से आगे वाले रोड पर बड़ी संख्या में पक्के निर्माण तोड़े हैं यह निर्माण प्रस्तावित सड़क में बाधक थे।
नगर निगम द्वारा सड़क और फुटपाथ पर कब्जे करने वाले पक्के निर्माणों पर आज सुबह से जेसीबी चलाई है। दरअसल सड़क किनारे बने हुए मकानों ने आगे बढ़कर बना लिए थे जिससे सड़क चौड़ी करने में बाधक बन रहे थे। आज सुबह नगर निगम रिमूवल विभाग द्वारा एबी रोड बीजलपुर से ट्रेजर टाउन होते है क्रिस्टल अपार्टमेंट तक सड़क निर्माण में 40 बाधक लगभग हटाने की कार्रवाई की जा गई है। यहां सभी पक्के निर्माण हैं और बड़े बंगलेनुमा मकान बने हुए हैं। कार्रवाई के दौरान नगर निगम अम्ल के साथ निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी थे।


निगमायुक्त भी मौके पर
कार्रवाई के दौरान कर्मचारियों का हौसला अफजाई और विवाद की आशंका में नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए। आयुक्त के अलावा अपर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी, भवन अधिकारी एवं भवन निरीक्षक पूरे समय मौजूद रहे।


Users Today : 15
Total Users : 15597
Views Today : 27
Total views : 27732
Who's Online : 1
Server Time : July 22, 2026 11:49 am