स्कूल चालु माटसाब गायब, अधिकारी नहीं दे ध्यान
बेड़ियां (खरगोन ) दिलीप बिरला। कानापुर संकुल के ग्राम आरसी स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ स्थाई शिक्षक मुन्नालाल सोलंकी की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक मुन्नालाल सोलंकी कई बार विद्यालय में अनुपस्थित पाए जाते हैं। जानकारी के अनुसार वे केवल उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर विद्यालय से घर चले जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थिति एक-दो दिन की नहीं है, बल्कि लंबे समय से ऐसा ही हो रहा है। विद्यालय समय पर संचालित नहीं होता और कई बार निर्धारित समय से पहले ही स्कूल बंद कर दिया जाता है। इससे बच्चों की नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है और अभिभावकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। प्राथमिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण स्तर पर इस तरह की लापरवाही को ग्रामीण गंभीर विषय मान रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस पूरे मामले की जानकारी संकुल प्राचार्य को भी नहीं है, या फिर उन्हें समय रहते अवगत नहीं कराया गया। इससे यह प्रश्न उठता है कि विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग और निरीक्षण व्यवस्था कितनी प्रभावी है। यदि संकुल स्तर पर समय-समय पर निरीक्षण किया जाता, तो इस प्रकार की अनियमितताएं सामने आ सकती थीं।
गलत जानकारी दी
शुक्रवार को जब स्कूल में ग्रामीणों ने ओर पत्रकारों ने निरीक्षण किया तो अतिथि शिक्षक उपस्थित थे और परमानेंट शिक्षक उपस्थित नहीं थे। जब अतिथि शिक्षक से पूछा तो उन्होंने बताया कि सर बड़वाह डायस कोड के लिए गए है फिर सोलंकी सर को पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं बेड़ियां बच्ची नंदिनी का आधार अपडेट करवाने आया हु उसके पिता दिनेश के साथ लेकिन जब बच्ची के पालक फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है में तो मेरे निजी काम से बड़वाह आया हु मुझे सर में नहीं बताया कि बेड़ियां चलना है। विजय, दीपक पंच विजय निगवाल ने बताया कि ये शिक्षक कही दिनों से स्कूल जल्दी बंद कर देते है या तो ये खुद उपस्थिति लगा कर घर चले जाते है। जिससे बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती है। इस कारण ग्रामीण लोग प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को भेजते है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और संबंधित शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही विद्यालय में नियमित शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों के भविष्य के साथ कोई समझौता न हो। प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रशासन का इस ओर तत्काल ध्यान देना आवश्यक है।संकुल प्राचार्य दिलीप बिरले ने बताया कि शिक्षक मन्नालाल सोलंकी द्वारा छुट्टी को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई


Users Today : 45
Total Users : 18367
Views Today : 63
Total views : 33653
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 10:03 am