• लाइव टीवी
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • PMAY
  • मुद्दों की मेज़
  • संपर्क
  • लॉगिन
Janhit Media
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • गुजरात
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
Janhit Media
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
11 अक्टूबर को इंदौर में T20 क्रिकेट, पुलिस की एडवाइजरी आवासीय क्षेत्र में व्यवसाय पर कार्रवाई से भड़के राजधानी के व्यापारी इंदौर के दो वार्डों में होंगे उप चुनाव रक्षाबंधन पर आज सिटी बस में मुफ्त सफर, इंटरसिटी चार्टर बसों में 48 घंटे फ्री यात्रा सहकारिता के चोले में माफिया: गांधी नगर के प्रबंधक पांडे ने 25 हजार के वेतन में खड़ा किया 30 -40 करोड़... गरीब किसानों का दुश्मन बना प्रशासन नोटरी से नामांतरण घोटाला : एक को बचाने में नया कांड, जांच है या स्क्रिप्ट? राजस्व घोटाले में एआरओ को शोकाज, 3 की सेवा समाप्त 7 वर्ष के अनघ का सीएम ने किया सम्मान पुलिस थाने बुलाया तो फरार हो गया कब्जाखोर

10 बजे से पहले भर गया नेहरू स्टेडियम, कार्यक्रम 12 बजे से

Mangal Singh Rajput by Mangal Singh Rajput
December 30, 2025
in आंदोलन, मध्यप्रदेश, राज्य, हरदा
0

 

जीवन सिंह शेरपुर के साथ आए 10,000 से अधिक कार्यकर्ता 

लोडिंग वाहनो, ट्रैकों में सवारी कर पहुंचे हरदा 

शहर में इतने लोग कि सड़कों पर वाहनों के लिए जगह नहीं

आजादी के बाद पहली बार इतने बड़े जन आंदोलन का साक्षी बनेगा हरदा 

हरदा (मध्यप्रदेश )। हरदा में आज होने वाले “जन क्रांति न्याय आंदोलन” के लिए हजारों की संख्या में अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता हरदा पहुंच गए हैं। हजारो दो पहिया, चार पहिया वाहनों से हरदा पहुंचे कार्यकर्ताओं के अलावा प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर के साथ 10,000 से अधिक कार्यकर्ता शनिवार रात को हरदा पहुंच गए। जीवन सिंह शेरपुर के साथ आए कार्यकर्ताओं से ही सुबह से नेहरू स्टेडियम भर गया है जबकि आसपास के गावो से और रात्रि विश्राम के लिए हरदा में ठहरे हुए कार्यकर्ताओं का स्टेडियम पहुंचना भी बाकी है। कुल मिलाकर आज के आंदोलन के लिए स्टेडियम में पर्याप्त जगह नहीं है।

 

 

करणी सेना द्वारा आज हरदा में “जन क्रांति न्याय आंदोलन” किया जा रहा है जिसके लिए स्थानीय के आलावा इंदौर, भोपाल, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, मंदसौर, नीमच, रतलाम और बुरहानपुर सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में समाज जन हरदा इकट्ठा हो गए हैं। आज सुबह से ही शहर की सड़कों पर ऐसा माहौल हो गया है कि जनमानस की संख्या के चलते वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो रही है। बड़ी संख्या में आसपास के जिलों के और स्थानीय कार्यकर्ता रात को स्टेडियम पहुंच गए थे जबकि सुबह से जीवन सिंह शेरपुर के साथ आए कार्यकर्ताओं से ही स्टेडियम भर गया है। सुबह 10 बजे से पहले ही नेहरू स्टेडियम में 5,000 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद है। जब की हरदा के स्थानीय कार्यकर्ता और आसपास के जिलों के कार्यकर्ता अभी स्टेडियम पहुंच रहे हैं।

रात्रि विश्राम और जलपान की व्यवस्था की फिर भी फुटपाथ पर सो गए 

साबित किया ये आंदोलनकारी है सुविधा के मोहताज नहीं... स्थानीय कार्यकर्ताओं और समाज जनों ने बाहर से आने वाले अतिथियों के लिए रात्रि विश्राम और जलपान की व्यवस्था की है रात के भजन की व्यवस्था भी राजपूत छात्रावास और अन्य जगहों पर थी। बावजूद इसके बाहर से आने वाले कई कार्यकर्ता खुले आसमान के नीचे फुटपाथ पर ही सो गए। दूसरे जिले से आने वाले कार्यकर्ता अपने साथ दरी और कंबल लेकर आए थे। व्यवस्थाएं जुटाने के बाद भी आंदोलन में शामिल होने आए कार्यकर्ताओं ने साबित कर दिया कि जन आंदोलन किसी सुविधा के मोहताज नहीं।

 

ये संगठन शामिल हुए

करणी सेना के साथ स्थानीय हरदा जिला के खिड़कियां, सिराली, टिमरनी के राजपूत समाज संगठनों के अलावा महाराणा सेना ( मप्र एवं हरदा, इंदौर, भोपाल ) जिला राजपूत परिषद, राजपूत प्रगति परिषद इंदौर, राजपूत चेतना मंडल, प्रगतिशील राजपूत परिषद भोपाल, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, निमाड़ विकास परिषद इंदौर, युवा सम्राट सेना ( इंदौर, खंडवा), राजपूत परिषद छनेरा, राजपूत समाज ट्रस्ट मुंदी सहित 100 से अधिक राजपूत समाज संगठन और जैन, अग्रवाल, ब्राह्मण समाज सहित अन्य संगठनो ने भी समर्थन दिया है। जबकि भीम आर्मी और जायस ने इस आंदोलन के खिलाफ आवाज उठाई है। कुछ दिन पहले करणी सेना की 21 सूत्रीय मांगों के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जयस और भीम आर्मी ने चार मांगों का विरोध किया था।

तैनात है 5,000 का पुलिस बल

हरदा जिला प्रशासन ने आज के “जन क्रांति आंदोलन” को लेकर अच्छी खासी तैयारी की है। जिले में 5000 जवानों का का पुलिस बल तैनात किया है। पांच अलग-अलग सुरक्षा चक्र बनाए हैं। स्टेडियम के भीतर और बाहर पुलिस जवान तैनात किए हैं, शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर जवान तैनात है, साथ शहर में आने वाले मार्गों पर पुलिस जवान और बैरिकेट लगाए हैं। इसके अलावा जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गो पर भी पुलिस बल तैनात किया है।

Tags: आंदोलनआरक्षणइंदौरकरणी सेनाक्षत्रियजन क्रांति न्याय आंदोलनमहाराणा सेनाराजपूतशौर्यहरदा
Previous Post

समाधान बिजली योजना का सवा दो लाख बकायादारों ने लिया लाभ

Next Post

बिना शिक्षक के स्कूल, बच्चों का भविष्य अंधकार में

Next Post

बिना शिक्षक के स्कूल, बच्चों का भविष्य अंधकार में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली, नोएडा और आसपास के क्षेत्र में जघन्य अपराधों, छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सरकार और अन्य संवैधानिक संस्थाओं के झूठ बोलने तथा  महिला पत्रकार से पुलिस द्वारा मारपीट के मामले सहित कई मुद्दों पर अब अधिवक्ता मुखर हो गए हैं। 
दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने पटियाला कोर्ट हाउस से सुप्रीम कोर्ट तक सड़क पर पैदल मार्च निकाला और कहा कि अब हम सरकार को प्रधानमंत्री या किसी भी संवैधानिक संस्था को देश से झूठ नहीं बोलने देंगे।
वकीलों का कहना है कि अब प्रधानमंत्री या कोई भी संवैधानिक संस्था देश से झूठ बोलती है तो हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट को खुद संज्ञान देना होगा उन्होंने यह भी कहा की "बेंच को डरने की जरूरत नहीं है बार  उनके साथ है"।  कुल मिलाकर अब भ्रष्टाचार ही नहीं सरकार द्वारा परोसे जा रहे झूठ को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
यह भी कहा कि एक महिला पत्रकार को बुरी तरह मारा गया है, इस तरह की हरकते बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की।  
.
.

#janhitmedia #indore #delhi #advocate #news 
#supremecourt #pmmodi #electioncommission 
#breakingnews #viral #shorts #currentaffairs
दिल्ली में वकीलों का पैदल मार्च, बोले अब झूठ नहीं चलेगा
Subscribe

फॉलो करें

Live Cricket Scores

जनहित मीडिया जनता और शासन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की ख़बरों और महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रमाणों एवं तथ्यों के साथ प्रसारित करना है। -जनहित मीडिया ! वास्तविकता हमारी जिम्मेदारी

0 1 6 9 9 1
Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:38 pm
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • मुख्यप्रष्ठ
  • लाइव टीवी
  • संपर्क

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • राज्य
  • दिल्ली/NCR
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पंजाब
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • देश-विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म/समाज
  • लाइफ स्टाइल
  • मुद्दों की मेज़
  • Bharatnama
  • JM Exclusive
  • Podcast/Video
  • संपर्क
  • लॉगिन

Janhit Media © 2026 All Rights Reserved. | Design & Developed By SMC Web Solution - 8770359358.