सबसे अधिक इंदौर जिले के 31 हजार से अधिक उपभोक्ता
इंदौर। राज्य शासन की महत्वपूर्ण समाधान योजना 2025-26 का क्रियान्वयन करते हुए पश्चिम मध्य प्रदेश में शनिवार शाम तक करीब दो लाख 25 हजार बकायादार बिजली उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं, इन उपभोक्ताओं को करीब 6.35 करोड़ रूपए से ज्यादा की रियायत दी गई है। विद्युत वितरण कंपनी को करीब 64 करोड़ रूपए का राजस्व मिला है।
समाधान योजना का सबसे अधिक इंदौर जिले के 31 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने लाभ लिया है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार कंपनी स्तर पर एक मुश्त बकाया राशि जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या करीब 1 लाख 35 हजार रही, इनकी पात्रतानुसार शत प्रतिशत सरचार्ज माफ किया गया, इन उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की मूल राशि ही जमा कराई गई। वहीं किश्तों में राशि जमा करने का विकल्प चय़न करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 90 हजार से अधिक दर्ज की गई। कंपनी प्रबंधन ने बताया कि समाधान योजना में तीन माह के बिजली बकायादार शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं, पात्रतानुसार एक मुश्त बकाया बिल जमा करने पर पूरा सरचार्ज माफ होगा, किश्तों में बकाया राशि जमा करने पर सरचार्ज 90 प्रतिशत तक माफ कराया जा सकेगा।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:18 pm