दस राज्यों के प्रतिनिधियों ने देखी इंदौर की स्मार्ट मीटरिंग
इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन स्मार्ट मीटर परियोजना को प्रभावी ढंग से संचालित कर विभिन्न राज्यों को परियोजना के सफल क्रियान्वयन की जानकारी दी जा रही है। देश के विभिन्न राज्यों, ऊर्जा क्षेत्र की संख्याओं के बिजली अधिकारियों की भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर में ट्रेनिंग के सत्र आयोजित हो रहे है। इसी क्रम में भारतीय प्रबंध संस्थान में प्रशिक्षण के लिए छत्तीसगढ़ ,हिमाचल, उत्तर प्रदेश, केरल, गुजरात महाराष्ट्र समेत दस राज्यों के बिजली अधिकारी मंगलवार को मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के पोलोग्राउंड मुख्यालय स्थित स्मार्ट मीटर मास्टर कंट्रोल सेंटर पहुंचे। इन्होंने देश में सबसे पहले बड़े स्तर पर लागू स्मार्ट मीटर परियोजना के क्रिय़ाकलाप को समझा। दल को मप्रपक्षेविविकं के कंट्रोल सेंटर प्रभारी श्री नवीन गुप्ता व अन्य ने जानकारी दी। दल में शामिल अधिकारियों के स्मार्ट मीटर संबंधी प्रश्नों के तथ्यात्मक उत्तर देकर जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। दल ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विशेष रूप से सृजित मीटरों के म्यूजियम का भी दौरा कर मीटरों में विभिन्न दशकों में आए बदलाव की जानकारी ली।


Users Today : 44
Total Users : 18366
Views Today : 62
Total views : 33652
Who's Online : 0
Server Time : October 21, 2026 9:54 am