मेयर इन काउंसिल की विशेष बैठक में निर्णय, संपूर्ण आगरा मुंबई रोड का नाम भी अटल बिहारी वाजपेई मार्ग करने भारत सरकार को भेजा भेजा जाएगा पत्र
इंदौर। मेयर इन काउंसिल की आज क्रिसमस के अवकाश के दिन एमआईसी बैठक आहुत की गई। बैठक मैं निर्णय लिया कि आगरा मुंबई रोड का इंदौर नगरीय क्षेत्र में नामकरण करते हुए श्री अटल बिहारी वाजपेई मार्ग किया गया है। वहीं आगरा से लेकर मुंबई तक इस रोड का नाम भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर करने का अनुशंसा पत्र दिल्ली भेजा जाएगा।
क्रिसमस के अवकाश पर आज महापौर सभा कक्ष में हुई एमआईसी की बैठक में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और सुशासन की नई परिभाषा करने वाले अटल बिहारी वाजपेई की आज 101 सी जयंती जन्म शताब्दी के अवसर पर नगर निगम इंदौर द्वारा निर्णय लेते हुए आगरा-बाम्बे रोड़ का नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के नाम किया गया है। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि अटलजी द्वारा देश भर में मार्गो को मुख्य मार्गो से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य अपने कार्यकाल में किया है जो अतुलनीय है। उनके इस योगदान को दृष्टिगत रखते हुए उनके जन्मदिवस पर नगर निगम इंदौर द्वारा मेयर इन काउंसिल कि बैठक में उनके कार्यों को याद करते हुए नगर निगम सीमा अंतर्गत एबी रोड का नामकरण “अटल बिहारी मार्ग” किया गया, जिसके लिए सभी ने स्वीकृति भी दी।
भारत सरकार से करेंगे मांग
बैठक में महापौर एवं समस्त एमआईसी सदस्यों द्वारा संपूर्ण आगरा मुंबई रोड का नाम भी अटल बिहारी वाजपेई मार्ग करने हेतु मध्य प्रदेश शासन और भारत सरकार की ओर अनुशंसा/मांग पत्र भेजा जाएगा। इस पर भी चर्चा के बाद सभी की सहमति बनी, अब जल्दी पत्र लिखेंगे।


Users Today : 5
Total Users : 16991
Views Today : 19
Total views : 30834
Who's Online : 0
Server Time : September 5, 2026 2:37 pm