लुधियाना : डायरैक्टर जनरल स्कूल शिक्षा (डी.जी.एस.ई.) ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सैकेंडरी/एलीमैंटरी) तथा प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को विद्यार्थियों की अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेटेशन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं।
जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि पहले भी कई बार पत्र व्यवहार द्वारा स्कूल स्तर पर आधार अपडेटेशन शत प्रतिशत करवाने के लिए कैंप लगाने और आवश्यक कदम उठाने के आदेश दिए गए थे लेकिन विभिन्न जिलों के अधीन आने वाले स्कूलों द्वारा बनाई गई आधार अपडेटेशन टीमों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है, जिसे लेकर उच्च अधिकारियों ने गंभीर नोटिस लिया है
डी.जी.एस.ई. पंजाब ने स्पष्ट किया है कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने अधीन आने वाले प्राइवेट व सरकारी स्कूल प्रमुखों एवं प्रिंसीपलों को आदेशित करें कि वे तत्काल विद्यार्थियों की अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेटेशन को पूरा करवाएं। यदि किसी भी स्कूल द्वारा इस कार्य में सहयोग नहीं किया गया तो संबंधित प्रिंसीपल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


Users Today : 86
Total Users : 18516
Views Today : 277
Total views : 34017
Who's Online : 0
Server Time : October 22, 2026 11:24 pm